Bank Holiday List: बैंक ग्राहकों के लिए एक जरूरी खबर आई है। अगर आपका बैंक से संबंधित कोई काम है तो उसे जल्दी से निपटा लें। RBI ने सितंबर महीने में बैंकों की छुट्टियों की सूची जारी कर दी है। हालांकि छुट्टी वाले दिनों में नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, UPI और ATM सर्विस जैसी सुविधाएं जारी रहेंगे। लेकिन सितंबर में सभी बैंक कुल 15 दिन बंद रहेंगे। आइए यहां देखिए छुट्टियों की पूरी लिस्ट…
यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
3 सितंबर, 2025- दिन मंगलवार (करमा पूजा) के चलते रांची में बैंक बंद रहेंगे।
4 सितंबर, 2025- दिन बुधवार (फर्स्ट ओणम-कोच्चि) तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे।
5 सितंबर, 2025- दिन गुरुवार (ईद-ए-मिलाद) के चलते तिरुवोनम में बैंक बंद रहेंगे। वहीं गणेश चतुर्थी इंद्रजात्रा के चलते मुंबई, दिल्ली, चेन्नई, हैदराबाद, अहमदाबाद समेत कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे।
6 सितंबर, 2025- दिन शुक्रवार (इंद्रजात्रा) जिसके चलते गंगटोक, जम्मू, रायपुर और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।
12 सितंबर, 2025- दिन गुरुवार (ईद-ए-मिलाद का अगला दिन) जयपुर, जम्मू और श्रीनगर समेत कई राज्यों में बैंक बंद रहने की संभावना है। Bank Holiday
22 सितंबर, 2025- दिन सोमवार (नवरात्र स्थापना) जयपुर समेत कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
23 सितंबर, 2025 – दिन मंगलवार (महाराजा हरि सिंह जयंती) के चलते जम्मू में बैंक बंद रहेंगे।
29 सितंबर, 2025- दिन सोमवार (महा सप्तमी) के चलते अगरतला, गुवाहाटी, कोलकाता और जयपुर में बैंक बंद रहेंगे।
30 सितंबर, 2025- दिन मंगलवार (महा अष्टमी / दुर्गा पूजा) के चलते कोलकाता, पटना, रांची, भुवनेश्वर और अगरतला समेत कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे।
वहीं इसके अलावा 7 सितंबर, 13 सितंबर, 14 सितंबर, 21 सितंबर, 27 सितंबर और 28 सितंबर को शनिवार और रविवार की छुट्टी के चलते बैंक बंद रहेंगे। Bank Holiday














