न्यूजहरियाणामनोरंजनटेकराजनीतिभारतराशिफलखेल

Big Project : केंद्र सरकार ने नए प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी, 5 राज्य होंगे कनेक्ट; ₹12,328 करोड़ आएगा खर्च

On: August 28, 2025 4:54 AM
Follow Us:
The central government approved new projects,

Big Project : केंद्र सरकार ने रेलवे नेटवर्क को मजबूत करने के लिए बड़ा ऐलान किया है। PM नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में 4 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूर दी गई है। इन परियोजनाओं पर 12,328 करोड़ रुपये खर्च होंगे। नई रेल लाइनें बिछाने के अलावा, इन परियोजनाओं से गुजरात, कर्नाटक, तेलंगाना, बिहार और असम के कुल 13 जिले जुड़ेंगे। इनके पूरा होने पर रेलवे नेटवर्क में 565 किलोमीटर की बढ़ोतरी होगी।

होगा बड़ा फायदा

इन नई लाइनों के निर्माण से न केवल यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी, बल्कि माल परिवहन भी तेज और आसान होगा। इससे लॉजिस्टिक्स लागत कम होगी और यात्रा सुविधा बढ़ेगी। साथ ही, ये परियोजनाएँ कार्बन उत्सर्जन को कम करने और टिकाऊ रेल संचालन में भी मदद करेंगी।

हरियाणा में देश की सबसे अधिक वृद्धावस्था पेंशन, बीजेपी सरकार ने 11 साल में पेंशन में 2200 रुपये की बढ़ोतरी की

16 लाख लोगों को होगा लाभ

मिली जानकारी के अनुसार, गुजरात में बनने वाली नई रेल लाइन 2526 करोड़ रुपये की लागत से बनेगी। इसमें 13 नए रेलवे स्टेशन शामिल होंगे और धोलावीरा हड़प्पा स्थल, कोटेश्वर मंदिर, नारायण सरोवर और लखपत किला जैसे पर्यटन स्थल सीधे रेलवे नेटवर्क से जुड़ेंगे। इससे 866 गाँवों और लगभग 16 लाख लोगों को लाभ होगा।

रोजगार के खुलेंगे नए अवसर

सरकार का कहना है कि इन परियोजनाओं के निर्माण के दौरान लगभग 251 लाख मानव-दिवस रोजगार मिलेगा। ये परियोजनाएं PM गति शक्ति मास्टर प्लान के तहत बनाई गई हैं, ताकि देशभर में मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी और लॉजिस्टिक दक्षता बढ़ाई जा सके। Big Project

A huge subsidy is available on installing a 3-kilowatt solar panel.
Solar Panel Subsidy: 3 किलोवॉट का सोलर पैनल लगवाने पर मिल रही बंपर सब्सिडी, जानें क्या है सरकार की योजना

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment