BSF Recruitment 2025 : भारतीय सेना में नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक खुशी की खबर आई है। BSF (Border security force) द्वारा हेड कॉन्स्टेबल (रेडियो ऑपरेटर) और हेड कॉन्स्टेबल (रेडियो मैकेनिक) के पदों पर भर्ती निकाली है है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाकर 24 अगस्त से आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की आखिरी तारीख 23 सितंबर 2025 हैं। इस भर्ती का नोटिफिकेशन 16 – 22 अगस्त से रोजगार समाचार में प्रकाशित किया गया है। बता दें कि इस भर्ती के माध्यम से कुल 1121 पदों को भरा जाएगा।
शैक्षणिक योग्यता :
हेड कॉन्स्टेबल (रेडियो ऑपरेटर) :
- 60% मार्क्स के साथ 12वीं पास (सब्जेक्ट : फिजिक्स, केमेस्ट्री, मैथ्स)
- या 10वीं के साथ 2 साल की आईटीआई डिग्री (सब्जेक्ट : रेडियो, टेलीविजन, इलेक्ट्रॉनिक्स, सीओपीए, जनरल इलेक्ट्रॉनिक्स, डाटा एंट्री ऑपरेटर)
हेड कॉन्स्टेबल (रेडियो मैकेनिक) :
- 60% मार्क्स के साथ 12वीं पास (सब्जेक्ट : फिजिक्स, केमेस्ट्री, मैथ्स)
- या 10वीं के साथ 2 साल की आईटीआई डिग्री (सब्जेक्ट : रेडियो, टेलीविजन, जनरल इलेक्ट्रॉनिक्स, सीओपीए, इलेक्ट्रीशियन,
- फिटर, आईटी एंड ईएसएम, डेटा एंट्री ऑपरेटर, इक्विपमेंट मेंटेनेंस, कंप्यूटर हार्डवेयर, मैकेट्रॉनिक्स )
आयु सीमा :
- यूआर : 18 – 25 साल
- ओबीसी : 18 – 28 साल
- एससी, एसटी : 18 – 30 साल
सैलरी :
- 25,500 – 81,100 रुपए प्रतिमाह
- अन्य अलाउंस का लाभ भी मिलेगा।
चयन प्रक्रिया :
- फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट
- फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट
- कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
- डिक्टेशन टेस्ट और पैराग्राफ रीडिंग टेस्ट
- मेडिकल एग्जाम
आवेदन शुल्क :
- यूआर, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस : 100 रुपए + 59 रुपए सीएससी चार्ज
- एससी, एसटी, महिला, विभागीय, एक्स सर्विसमैन : नि:शुल्क (सीएससी चार्ज लागू)
जानें कैसे करें आवेदन :
- ऑफिशियल वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाएं।
- रजिस्ट्रेशन करके पासवर्ड के माध्यम से लॉग इन करें।
- मांगी गई डिटेल्स दर्ज करके डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- फॉर्म सब्मिट करें।
- इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।














