हरियाणा में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए शिक्षा निदेशालय ने छात्रों की सुरक्षा के लिए अहम दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को इन निर्देशों का सख्ती से पालन कराने के आदेश दिए गए हैं।
स्कूलों में पानी पीने के लिए बजेगी विशेष घंटी
-
हर विद्यालय में स्वच्छ पीने के पानी की उचित व्यवस्था अनिवार्य की गई है।
-
बच्चों को दिन में कम से कम तीन बार पानी पीने की याद दिलाने के लिए विशेष घंटी बजाई जाएगी।
-
किसी भी परिस्थिति में विद्यार्थियों को धूप में बैठने या खुले आसमान के नीचे कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति नहीं होगी।
कक्षाओं को गर्मी से बचाने के उपाय
-
कक्षा की खिड़कियों को एल्युमिनियम फॉइल, गत्ता या पर्दों से ढकने के निर्देश दिए गए हैं ताकि गर्म हवाओं का असर कम हो सके।
-
कक्षाओं में वेंटिलेशन और ठंडक बनाए रखने के लिए विशेष ध्यान देने को कहा गया है।
छात्रों के लिए अतिरिक्त सावधानियां
-
विद्यार्थियों को बंद वाहनों में अकेला छोड़ने पर सख्त रोक।
-
घर से निकलते समय सिर को कपड़े या टोपी से ढकने और हल्का व संतुलित भोजन करने की सलाह दी गई है।
-
अभिभावकों से भी अनुरोध किया गया है कि वे बच्चों को गर्मी से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करें।
क्यों जरूरी हैं ये उपाय?
गर्मियों के दौरान बच्चों में हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में यह कदम बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बेहद जरूरी है।




