चीन में विमान दुर्घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया, चीन ने किया धन्यवाद

Published On: March 21, 2022
Follow Us


नई दिल्ली: भारत में चीन के राजदूत सन वेडोंग ने चीन में हुई विमान दुर्घटना पर संदेश देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धन्यवाद कहा है.

पीएम नरेंद्र मोदी ने चीन के गुआंग्शी में यात्री उड़ान के दुर्घटनाग्रस्त होने पर दुख व्यक्त किया था.

https://twitter.com/China_Amb_India/status/1505925680265015305

इस विमान पर 132 लोग सवार थे. फ़िलहाल हताहतों के बारे में कोई विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है.इससे पहले भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन में हुए विमान हादसे पर दुख व्यक्त किया था.

उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि उन्हें हादसे के बारे में जानकर गहरा सदमा और दुख हुआ है.

नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों और उनके परिजनों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की है. चीन के गुआंगशी प्रांत में इस्टर्न एयरलाइंस का बोइंग विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. इस विमान में 132 लोग सवार थे.

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment