केजरीवाल का बीजेपी को सीधा चैलेंज, “दम है तो MCD चुनाव जीत कर दिखाओ, हम राजनीति छोड़ देंगे…”

Published On: March 23, 2022
Follow Us


 नई दिल्ली:

दिल्ली में एमसीडी चुनाव को लेकर अरविंद केजरीवाल और केंद्र की बीजेपी सरकार के बीच खींचातान जारी है. एमसीडी चुनाव टालने को लेकर एक बार फिर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर हमला बोला और चैलेंज किया है कि अगर हिम्मत है तो चुनाव टाईम पर करवाए और जीत कर दिखाए. अगर जीत गए तो राजनीति छोड़ देंगे.


अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालते हुए लिखा है कि-  ‘भाजपा का दिल्ली नगर निगम के चुनाव टालना शहीदों का अपमान है जिन्होंने अंग्रेजों को देश से भगाकर देश में जनतंत्र स्थापित करने के लिए कुरबानियाँ दीं थीं। आज ये हार के डर से दिल्ली नगर निगम के चुनाव टाल रहे हैं, कल ये राज्यों और देश के चुनाव टाल देंगे।


भाजपा MCD के चुनाव टाल रही है कि दिल्ली के तीनों निगम एक कर रहे है। क्या इस वजह से चुनाव टल सकते हैं? कल ये गुजरात हार रहे होंगे तो क्या ये कह कर टाल सकते हैं कि गुजरात और महाराष्ट्र को एक कर रहे हैं? क्या इसी तरह का कोई बहाना बना कर लोक सभा चुनाव टाले जा सकते हैं?


भाजपा अपने आप को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी कहती है। कमाल है। दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी एक छोटी सी आम आदमी पार्टी से घबरा के भाग गयी? हिम्मत है तो MCD के चुनाव टाइम पे करवा के दिखाओ.’


केजरीवाल ने बीजेपी को ललकारते हुए कहा कि दिल्ली नगर निगम के चुनाव टालना शहीदों का अपमान है जिन्होंने अंग्रेजों को देश से भगाकर देश में जनतंत्र स्थापित करने के लिए कुरबानियाँ दीं थींआज ये हार के डर से दिल्ली नगर निगम के चुनाव टाल रहे हैं, कल ये राज्यों और देश के चुनाव टाल देंगेबीजेपी MCD के चुनाव टाल रही है कि दिल्ली के तीनों निगम एक कर रहे है क्या इस वजह से चुनाव टल सकते हैं? कल ये गुजरात हार रहे होंगे तो क्या ये कह कर टाल सकते हैं कि गुजरात और महाराष्ट्र को एक कर रहे हैं? क्या इसी तरह का कोई बहाना बना कर लोक सभा चुनाव टाले जा सकते हैं?

केजरीवाल ने कहा. भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु तीनों को आज फांसी पर लटकाया गया था. तीनों ने देश को आजाद कराने के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी थी. देश आजाद हुआ, एक संविधान बना, संविधान में जनता को पूरी ताकत दी गई कि जनता अपनी सरकार चुनें और वो सरकार जनता के सपनों को पूरा करे. पिछले कुछ दिनों से जो देखने को मिल रहा है, वह एक तरह से शहीदों के बलिदान का अपमान है. केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार दिल्ली में नगर निगम के चुनाव टलवा रही है.

केजरीवाल ने हार के डर का आरोप लगाते हुए कहा कि सब लोग जानते हैं कि इस बार भाजपा का सफाया होने वाला था और अपनी हार से बचने के लिए उन लोगों ने पहले तो स्टेट इलेक्शन कमीशन पर दबाव डालकर चुनाव को टलवाया और अब अमेंडमेंट ला रहे हैं, जिसके जरिए चुनाव को कई महीनों के लिए टाला जा रहा है, यह बेहद दुखदाई है. अगर इस देश के भीतर चुनाव नहीं हुए, तो जनतंत्र कैसे बचेगा, जनता की आवाज कैसे बचेगी. सबसे ज्यादा दुख आज के दिन भगत सिंह की आत्मा को होगा, जिन्होंने फांसी पर चढ़कर देश को आजाद कराया था.

आप को बता दें कि  दिल्ली के उपराज्यपाल के आदेशानुसार दिल्ली के तीनों नगर निगमों का चुनाव अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया है. जिस पर दिल्ली की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी बीजेपी को जमकर घेर रही है. आप का दावा है कि बीजेपी उनकी पार्टी से डर रही है, इसलिए उन्होंने चुनाव को टाल दिया. इसलिए इस मसले पर आप और बीजेपी एकदूसरे के आमनेसामने गई है.

कुछ खबरों में दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार दक्षिण दिल्ली नगर निगम, उत्तर दिल्ली नगर निगम और पूर्व दिल्ली नगर निगम का विलय करके पुनः दिल्ली नगर निगम को स्थापित करना चाहती है. जिससे आप बेहद खफा नजर रही है. आप का कहना है कि इससे दिल्ली नगर निगम में सीटों की संख्या कम हो जाएगी जिस कारण एक बार फिर से सभी वार्ड के परिसीमन का कार्य शुरू होगा जो लम्बे समय तक चल सकता है.


कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment