शहीदी दिवस पर सोनू सूद ने भगत सिंह को कुछ यूँ किया याद, देखें

Published On: March 23, 2022
Follow Us

 

फ़ोटो/इंस्टाग्राम

नई दिल्ली: आज शहीद भगत सिंहराजगुरु और सुखदेव की पुण्यतिथि है. इसिलए इ्से शहीदी दिवस के रुप में मानाया जाता है.  इस मौके पर बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने पुरानी झलकियां को ताजा करते हुए सोशल मीडिया के जरिए इन महान नायकों को श्रद्धांजलि दी है.

एक्टर सोनू सूद ने साल 2002 में सरदार भगत सिंह के जीवन पर आधारित फिल्मशहीदआज़ममें भगत सिंह का किरदार निभाया था. शहीद भगत सिंह की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए सोनू सूद ने अपने ऑफिशियल इंस्टा हैंडल पर क्रांतिकारी नेता के रूप में इस फिल्म से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं

इन तस्वीरों में सोनू सूद शहीद भगत सिंह की वीरता को दर्शाते हुए नजर रहे हैंपहली तस्वीर में सोनू सूद भगत सिंह के कूल लुक में दिखाई दे रहे हैं, वहीं दूसरी तस्वीर उन गंभीर पलों की याद दिला रही है जब तीनों वीरों को ब्रिटिश शासकों ने फांसी के फंदे पर लटका दिया था

वहीं सोनू सूद की बाकी की तस्वीरें भी भगत सिंह की वीरता की याद दिला रही हैं

सोनू सूद ने शहीद दिवस के अवसर पर इन वीरों को याद करते हुए कैप्शन में लिखा, “आज शहीद भगत सिंह की पुण्यतिथि पर उन्हें याद कर रहा हूं. बड़े पर्दे पर उनका किरदार निभाना मेरे लिए सम्मान की बात थी, जिसने शहीदआजम के साथ फिल्मों में मेरी शुरुआत की

जैसा कि कहा जाता है कि सबसे पहली चीज हमेशा सबसे खास होती है और वो आपके जीवन में हमेशा के लिए छाप छोड़ देती है. शहीद भगत सिंह की भूमिका निभाने की ये अनमोल यादें उनकी सीख के साथ हमेशा मेरे दिल में रहेंगी, आप हमेशा मेरे दिल में रहेंगे. जय हिंद‘. 

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment