पंजाब सरकार का एक और बड़ा फ़ैसला, वन एमएलए वन पेंशन होगी लागू

Published On: March 25, 2022
Follow Us


चंडीगढ़:
पंजाब में एक के बाद एक बड़े फ़ैसले भगवंत मान की सरकार ले रही है. 25 मार्च को सीएम भगवंत मान ने पंजाब के लिए बड़ा फ़ैसला लिया है. सीएम भगवंत मान ने शुक्रवार को विधायकों की पेंशन के फॉर्मुले में बदलाव का ऐलान किया. 

इस फ़ैसले से अब विधायकों को एक बार पेंशन मिलेगी. अब तक जितनी बार कोई विधायक बनता था, पेंशन की राशि जुड़ती जाती थी. 

भगवंत मान ने कहा, बेरोजगारी बड़ा मुद्दा है. युवा डिग्रियां लिए घर पर बैठे हैं. जिन्होंने नौकरी मांगी, तो उन्हें लाठीचार्ज मिला. उनपर पानी फेंका नया. उन्हें नौकरियां नहीं मिलीं. ऐसे में हम इस समस्या को खत्म करने के लिए बड़े बड़े कदम उठा रहे हैं. 

उन्होंने कहा, विधायक हाथ जोड़कर वोट मांगते हैं. लेकिन बहुत सारे विधायक तीन बार जीते, चार बार जीते, 6 बार जीते, लेकिन वे हार गए. उन्हें हर महीने लाखों रुपए की पेंशन मिलती है. किसी को 5 लाख, किसी को 4 लाख पेंशन मिल रही है. कुछ लोग ऐसे भी हैं, तो पहले सांसद रहे, फिर विधायक रहे, वे दोनों की पेंशन ले रहे हैं. 

ऐसे में पंजाब सरकार बड़ा फैसला करने जा रही है. उन्होंने कहा, चाहें कोई कितनी बार जीते, लेकिन अब से सिर्फ एक पेंशन मिलेगी. जो करोड़ों रुपए बचेंगे, उन्हें लोगों की भलाई के लिए खर्च किया जाएगा. इसी तरह से विधायकों की फैमिली के पेंशन में भी कटौती का फैसला किया जा रहा है.

आपको बता दें कि पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल ने पहले ही अपने पेंशन लेने से इंकार कर दिया था. उन्होंने हार के बाद कहा था कि वो अब विधायक के तौर पर पेंशन नहीं लेंगे. इस पेंशन को पंजाब के लोगों के हित में इस्तेमाल किया जाना चाहिए. 

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment