यूपी योगी की हुई ताजपोशी, 2 डिप्टी सीएम, 50 मंत्रियों ने भी ली शपथ

Published On: March 25, 2022
Follow Us



लखनऊ: उत्तर प्रदेश में योगी 2.0 का आग़ाज़ हो गया है. मुख्यमंत्री के तौर पर दूसरी बार योगी आदित्यनाथ आज शपथ ले ली है. केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने डिप्टी सीएम पद के तौर पर शपथ ली. सीएम और डिप्टी सीएम सहित योगी कैबिनेट में 53 दिग्गज हैं. डिप्टी सीएम- केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक होंगे.

कैबिनेट मंत्रियों की सूचि- 

सूर्य प्रताप शाही, सुरेश कुमार खन्ना, स्वतंत्र देव सिंह, बेबी रानी मौर्य, लक्ष्मी नारायण चौधरी, जयवीर सिंह, धर्मपाल सिंह, नंद गोपाल गुप्ता नंदी, भूपेंद्र सिंह चौधरी, अनिल राजभर, जितिन प्रसाद, राकेश सचान, अरविंद कुमार शर्मा,  योगेंद्र उपाध्याय, आशीष पटेल, संजय निषाद.

राज्य मंत्रियों (स्वतंत्र प्रभार) की सूचि- 

नितिन अग्रवाल, कपिलदेव अग्रवाल, रवीन्द्र जायसवाल, संदीप सिंह, गुलाब देवी, गिरीश चंद्र यादव, धर्मवीर प्रजापति, असीम अरुण, जेपीएस राठौर, दयाशंकर सिंह, नरेंद्र कश्यप, दिनेश प्रताप सिंह, अरुण कुमार सक्सेना, दयाशंकर मिश्र दयालु.

राज्य मंत्रियों की सूचि-

मयंकेश्वर सिंह, दिनेश खटिक, संजीव गौड़, बलदेव सिंह ओलख, अजीत पाल, जसवंत सैनी, रामकेश निषाद, मनोहर लाल मन्नू कोरी, संजय गंगवार, बृजेश सिंह, केपी मलिक, सुरेश राही, सोमेंद्र तोमर, अनूप प्रधान, प्रतिभा शुक्ला, राकेश राठौर, रजनी तिवारी, सतीश शर्मा, दानिश आजाद अंसारी, विजय लक्ष्मी गौतम.

योगी आदित्यनाथ के दोबारा सीएम बनते ही यूपी में इतिहास बन गया है. यह पहली बार मौक़ा है जब किए एक मुख्यमंत्री ने लगातार दूसरी बार कमान सँभाली है. ये करिश्मा बीजेपी ने 37 साल बाद किया है.

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment