दिल्ली बजट-2022: नाम रोज़गार बजट, टारगेट 20 लाख नौकरियां, जानें क्या-क्या है आपके लिए?

Published On: March 26, 2022
Follow Us


नई दिल्ली:  दिल्ली के भविष्य के लेकर दिल्ली सरकार के उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली विधानसभा में बजट पेश किया. 

ये बजट कुल 75 हज़ार 800 करोड़ रुपये का है. इस बजट को इस बार दिल्ली सरकार ने रोज़गार बजट का नाम दिया है. क्या क्या है बजट में आपके लिए बताते हैं आपको-

75 हजार 800 करोड़ का है बजट

दिल्ली के वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया ने बजट पेश करते हुए कहा कि पिछले 7 साल में AAP सरकार ने 1 लाख  78 हजार युवाओं को सरकार में पक्की नौकरी दी है. जबकि उससे पहले की सरकार ने ज़ीरो नौकरियां दी थी. इस साल का बजटरोजगार बजटहै

उन्होंने कहा कि साल 2022-23 के लिए दिल्ली का बजट 75 हजार 800 करोड़ का हैये 2014-15 के 30,940 करोड़ रुपए के बजट का ढाई गुना है. इस बजट में 6154 करोड़ रुपये स्थानीय निकायों के लिए दिए गए हैं

रोजगार बजट में टारगेट 20 लाख नौकरियां

मनीष सिसोदिया ने बजट पेश करते हुए कहा कि पिछले साल AAP सरकार ने देशभक्ति बजट पेश किया था, इस बार का हमारा बजट रोजगार बजट है

मनीष सिसोदिया ने कहा कि सरकार का लक्ष्य अगले पांच साल में दिल्ली के लोगों को 20 लाख नौकरियां देने का टारगेट है.

मनीष सिसोदिया ने कहा कि ये हमारे द्वारा पेश किया जा रहा आठवां बजट है, अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आए 7 बजट से दिल्ली के स्कूल अच्छे हुए, बिजली मिल रही है, लोगों के ज़ीरो बिजली का बिल रहा है, मेट्रो का विस्तार हुआ है, सुविधा फेस लेस हुई हैं, अब लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ते हैं

स्टार्टअप पॉलिसी लेकर रही है दिल्ली सरकार

मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली के रिटेल मार्केट को बढ़ावा देने के लिए सरकार दिल्ली शॉपिंग फेस्टिवल शुरू करने की घोषणा करती है

देश विदेश के ग्राहकों को दिल्ली में बुलाकर शॉपिंग के लिए प्रोत्साहित करने के लिए दिल्ली में शॉपिंग फेस्टिवल आयोजित किए जाएंगे. छोटेछोटे स्थानीय बाजारों को ग्राहकों से जोड़ने के लिए दिल्ली बाजार पोर्टल शुरू करेंगे.

दिल्ली में इलेक्ट्रानिक सिटी बसाएगी सरकार

इसके अलावा दिल्ली सरकार स्टार्टअप पॉलिसी लेकर रही हैइस नई पॉलिसी के तहत नौकरी मांगने के लिए तैयार आबादी को नौकरी देने वाली आबादी में बदलना है

इसके अलावा दिल्ली में एक नया इलेक्ट्रानिक शहर बसाया जाएगाउन्होंने कहा कि होल सेल के लिए दिल्ली होल सेल फेस्टिवल लगाएंगे, गांधी नगर मार्केट में नया हब बनेगा. उन्होंने कहा कि दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का भी आयोजन करेंगे

ग्रीन टेक्नोलॉजी और ग्रीन जॉब पर जोर

मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली के इंडस्ट्रियल एरिया डेवलपमेंट करना है और पुनर्विकास करना है. दिल्ली में क्लाउड किचन को स्थापित करना है और नियमित करना है

डिप्टी सीएम ने कहा कि दिल्ली में ही व्हीकल सोलर एनर्जी, अर्बन फार्मिंग जैसी योजनाओं के प्रमोशन से ग्रीन टेक्नोलॉजी के लिए ग्रीन जॉब पैदा किए जाएंगे

दिल्ली फिल्म पॉलिसी के जरिए आर्ट और कल्चर से जुड़े कलाकार के लिए रोजगार के नए अवसर स्थापित करेंगे. रोजगार ढूंढने और रोजगार देने वालों को एक प्लेटफॉर्म पर लाने के लिए रोजगार बाजार 2.0 लाएंगे

टैक्स कलेक्शन नहीं, जॉब देना है उद्देश्य

मनीष सिसोदिया ने कहा कि हमारा उद्देश्य टैक्स कलेक्शन नहीं बल्कि जॉब क्रिएट करना है. वर्तमान में दिल्ली के रिटेल बाजारों में करीब 3:50 लाख दुकानें हैं. ये दुकानें करीब 7:50 लाख लोगों को रोजगार देती हैं

दिल्ली सरकार स्थानीय मार्केट एसोसिएशन और दुकानदारों के साथ मिलकर बाजारों को डेवलप करेगी. पहले चरण में 5 बाजारों के साथ शुरुआत की जाएगी. इसके लिए 100 करोड रुपए का प्रावधान किया गया है. इससे 5 साल के अंदर डेढ़ लाख नई नौकरियां पैदा हो सकती हैं

ये हमने आपको बताया कि दिल्ली के रोज़गार बजट में मोटा मोटी क्या है? अब बजट पर चर्चा 28 मार्च को होगी.

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment