दुष्यंत चौटाला की सादगी ने चौ. देवीलाल के जमाने की दिलाई याद

Published On: March 29, 2022
Follow Us
किसान के साथ खाना खाते दुष्यंत चौटाला.

जींद/चंडीगढ़: जननायक चौधरी देवीलाल का जीवन बेहद सादगी से भरा था और आज चौ. देवीलाल के पद चिन्हों पर उनके पड़पौत्र हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला चल रहे हैं. 

मंगलवार को उस समय दुष्यंत चौटाला ने चौ. देवीलाल के जमाने की याद दिला दी जब वे पूंडरी से जींद जाते वक्त गांव अमरेहड़ी में किसान हवा सिंह के खेत में पहुंचे. 

इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने किसान के खेत में बैठकर उनके साथ खाना खाया और खेतीबाड़ी के बारे में बातचीत करते हुए काफी समय किसान के साथ बिताया. 

डिप्टी सीएम ने कहा कि राज्य सरकार किसानों की खुशहाली के लिए कार्य कर रही है और इस दिशा में निरंतर किसान हित में कदम उठा रही हैं. 

इस अवसर पर जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह, वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. केसी बांगड़, राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानी, जिला प्रधान कृष्ण राठी सहित अन्य कार्यकर्ता, नेता तथा कई स्थानीय किसान भी मौजूद रहे.  

 

दरअसल, डिप्टी सीएम सक्रिय तौर पर निरंतर फील्ड में एक्टिव हैं. इस दौरान वे सार्वजनिक कार्यक्रमों के साथसाथ निजी तौर पर भी पार्टी कार्यकर्ताओं, ग्रामीणों से भी रूबरू होकर उनका हालचाल जान रहे हैं.

 मार्च माह की बात करें तो अब तक उन्होंने लगभग पूरे हरियाणा का दौरा कर दिया हैं.

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment