गोवा में कोरोना क़हर, बिट्स पिलानी कॉलेज के 24 छात्र कोरोना संक्रिमत

Published On: April 1, 2022
Follow Us

सांकेतिक तस्वीर


गोवा: पूरी दुनिया में एक बार फिर कोरोना वायरस की दस्तक हो गई है. चीन में लाखों लोग कोरोना वायरस की चपटे में आ गए है. जिसके चलते वहाँ कई शहरों में सख़्त लॉकडाउन लगाया जा चुका है. 

अब भारत में भी कोरोना एक बार फिर दस्तक दे रहा है. गोवा में बिट्स पिलानी इंजीनियरिंग कॉलेज कैंपस में इंजीनियरिंग के 24 छात्र कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. 

दक्षिण गोवा जिला प्रशासन ने कॉलेज के सभी शिक्षकों और छात्रों का कोरोना टेस्ट कराने का आदेश दिया है. 

कैंपस में करीब 2800 छात्र हैं.वास्को के डिप्टी कलेक्टर दत्ताराज देसाई ने बताया कि गोवा के जुआरीनगर स्थित बिट्स पिलानी कैंपस में 24 छात्र कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. 

इतना ही नहीं कॉलेज में ऑफलाइन क्लासेस बंद कर दी गई हैं. साथ ही मास टेस्टिंग शुरू कर दी गई है. 

प्रशासन ने बिट्स पिलानी गोवा के रजिस्ट्रार को सभी स्टूडेंट्स, टीचर्स, फैकल्टी और संक्रमित के संपर्क में आए सभी लोगों की कोरोना जांच कराने का आदेश दिया है. 

साथ ही कोरोना प्रोटोकॉल के तहत सभी जरूरी कदम उठाने के लिए कहा गया है. आदेश में कहा गया है कि कोई भी व्यक्ति को कैंपस में आने की अनुमति नहीं है. 

प्रशासन ने यहाँ सिर्फ अपातकालिन सेवाओं की अनुमति दी गई है. सभी लोगों को मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है.

अगले 15 दिन तक सिर्फ ऑनलाइन क्लासें चलाने के लिए कहा गया है. साथ ही दो मीटर की दूरी भी मेंटेन रखने के लिए कहा गया है. 

क्रमित लोगों के लिए खाने, पीने और अन्य व्यवस्थाओं को करने के लिए कहा गया है.

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment