पंजाब गऊ सेवा आयोग ने उपायुक्तों को किसानों की फ़सलों और लोगों के जान-माल की रक्षा के दिए निर्देश

Published On: April 12, 2022
Follow Us

 


चंडीगढ़: पंजाब गऊ सेवा आयोग के अध्यक्ष सचिन शर्मा ने आज समूह उपायुक्तों को निर्देश दिए कि किसानों की फ़सलोंलोगों के जानमाल की रक्षा करने और गऊ वंश की देखभाल हर हाल में सुनिश्चित बनाई जाए.

यहाँ जारी बयान में शर्मा ने कहा कि मंडियों और गाँवों में घूमने वाली गाएँ किसानों की फ़सलों को बर्बाद कर रही हैंजिससे जहाँ लोगों के जानमाल का नुकसान होता हैवहीं सडक़ों पर घूमने वाली गाएँ भी दुर्घटनाओं का कारण बन रही हैं. इस तरह की घटनाएँ होने से ना केवल लोगों की जान जाती हैबल्कि गाएँ भी ज़ख़्मी हो जाती हैं. 

उन्होंने कहा कि गाएँ धार्मिक आस्था का प्रतीक हैं और इनकी सुरक्षा सुनिश्चित बनाना हर एक का कर्तव्य है.

उन्होंने कहा कि गऊ सेवा आयोग द्वारा संज्ञान लेते हुए स्वयं ज़मीनी स्तर पर जाकर सडक़ों पर घूम रही गायों को गौशालाओं में पहुँचाने का काम किया गया.

शर्मा ने कहा कि पंजाब गऊ सेवा आयोग हर समय गऊ वंश की देखभाल के लिए काम करता रहेगा. उन्होंने प्रशासन से उम्मीद जताई कि प्रशासन द्वारा गऊ वंश की देखभाल के लिए भविष्य में हर संभव प्रयास किए जाएंगे.

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment