गैर-कानूनी माइनिंग के खि़लाफ़ बड़ी कार्यवाही, पंजाब सरकार ने खेड़ा कलमोट क्षेत्र के सभी क्रशर किये सील

Published On: April 22, 2022
Follow Us

 


चंडीगढ़: ग़ैरकानूनी माइनिंग पर कार्यवाही करते हुये पंजाब के खनन और भूविज्ञान मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने आज अधिकारियों को रूपनगर जिले के नंगल शहर के पास के खेड़ा कलमोट क्षेत्र के सभी क्रशरों को तुरंत सील करने के निर्देश दिए हैं. 

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि खेड़ा कलमोट क्षेत्र में ग़ैरकानूनी माइनिंग और कुदरत को नुकसान पहुँचाने की कार्यवाहियों की शिकायतें मिलने के उपरांत माइनिंग वि0भाग की तरफ से वीडीओग्राफी के लिए टीम भेजी गई थी और जांच के उपरांत खेड़ा कलमोट पट्टी के सभी क्रशरों को सील कर दिया गया है.

हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि पिछली सरकारों के कार्यकाल के दौरान डिफालटरों के खि़लाफ़ कई शिकायतें उठाई गई थीं और यह बताया जाता है कि पूर्व विधान सभा स्पीकर राणा केपीके दामाद के विरुद्ध भी ग़ैरकानूनी माइनिंग के दोष लगे थे परन्तु उसे क्लीन चिट दे दी गई थी और उसके खि़लाफ़ आज तक कोई सख़्त कार्यवाही नहीं की गई.

क्रशरों को बंद करने के निर्देश जारी करने के उपरांत कैबिनेट मंत्री ने माइनिंग अधिकारियों के साथ एक अहम मीटिंग की और उनको कानूनी और ग़ैरकानूनी माइनिंग साईटों पर नियमित तौर पर चैकिंग करने के निर्देश दिए.

मंत्री ने कहा कि सभी ठेकेदारों को सख़्ती से चेतावनी दी गई है कि वह माइनिंग विभाग के सभी बकाए तुरंत जमा करवाएं. ऐसा  करने की सूरत में उनके ठेके रद्द कर दिए जाएंगे और वसूली की प्रक्रिया शुरू कर दी जायेगी.

हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि माइनिंग विभाग की तरफ से अमृतसर और मोगा में आम लोगों को उचित मूल्य पर रेत की सप्लाई करने के लिए स्वयंसंचालित माइनिंग साईटों की भी शुरूआत की जायेगी.

बैंस ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार का ग़ैरकानूनी माइनिंग के विरुद्ध व्यवहार बिल्कुल स्पष्ट है और इसको राज्य भर में किसी भी जगह पर किसी भी कीमत पर बरदाश्त नहीं किया जायेगा. उन्होंने कहा कि ग़ैरकानूनी माइनिंग में शामिल व्यक्तियों के खि़लाफ़ सख़्त कार्यवाही को यकीनी बनाने के साथसाथ भ्रष्ट अधिकारियों को भी बक्शा नहीं जायेगा.

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment