रूस-यूक्रेन जंग: रूस के विदेश मंत्री का बयान, परमाणु युद्ध का ख़तरा असली

Published On: April 26, 2022
Follow Us

 


मॉस्को: रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग को क़रीब 2 महीने से ज़्यादा का समय हो गया है. यूक्रेन अपने वजूद की जंग दुनिया की सबसे बड़ी महाशक्ति से साहस के साथ लड़ रहा है.

लेकिन रूस यूक्रेन अब भी जारी है. रूस लगातार यूक्रेन पर हमला कर रहा है. कई शहरों को पूरी तरह से तबाह कर दिया गया है. इस जंग में दोनों देश अपने-अपने दावे कर रहे है.

इस बीच रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने कहा है कि यूक्रेन को पश्चिमी देशों से मिल रहे हथियारों का मतलब यही है कि नेटो गठबंधन “रूस के साथ युद्ध लड़ रहा है.”

एक इंटरव्यू के दौरान रूस के विदेश मंत्री लावरोफ़ ने कहा, “ये हथियार रूस की सैन्य कार्रवाई का वैध लक्ष्य होंगे.” लावरोफ़ ने आगे कहा, “असल में नेटो रूस के साथ छद्म युद्ध में हैयुद्ध का मतलब युद्ध है.”

रूसी विदेश मंत्री ने ये भी माना कि मौजूदा संकट परमाणु युद्ध में बदल सकता हैउन्होंने कहा कि रूस संघर्ष को उस स्तर तक बढ़ाना नहीं चाहता है लेकिन परमाणु युद्ध का ख़तरा असली है.

अगर ऐसा होता है तो पूरी दुनिया को इसके लिए तैयार रहना होगा. क्योंकि युद्ध में दुनिया को बहुत बड़ी क़ीमत चुकानी पड़ सकती है. 

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment