जनता को एक बार फिर महंगाई की मार, 102.50 रुपये महंगा हुआ ये गैस सिलेंडर

Published On: May 3, 2022
Follow Us

 


नई दिल्ली: देशभर में महंगाई से जनता बेहाल है. अब सरकार ने एक बड़ा झटका दिया है. कामर्शियल सिलेंडर की कीमत में 102.50 रुपये का इजाफा हुआ है. अब यह गैस सिलेंडर 2355.50 रुपये का हो गया हैजो अभी तक 2253 रुपये का मिलता था. 

वहीं 5 किलो का एलपीजी सिलेंडर 655 रुपये में मिल रहा है. एक अप्रैल को 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत में 250 रुपये की वृद्धि की गई थी. जबकि एक मार्च को 105 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी.

क्योंकि कामर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से होटलरेस्टोरेंट और फूड कार्नर पर खाना महंगा हो सकता है.

विमान ईंधन (एटीएफकी कीमतों में 3.22 प्रतिशत की वृद्धि 

इस साल यानी 2022 में विमान ईंधन कीमतों में यह नौवीं बढ़ोतरी है. बता दें कि वैश्विक स्तर पर ऊर्जा की कीमतों में उछाल आया हैजिसका असर विमान ईंधन पर भी पड़ा है. 

सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों की मूल्य अधिसूचना के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में एटीएफ की कीमतों में 3,649.13 रुपये प्रति किलोलीटर या 3.22 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. अब राष्ट्रीय राजधानी में एटीएफ के दाम 1,16,851.46 रुपये प्रति किलोलीटर (116.8 रुपये लीटरपर पहुंच गए हैं.

इससे पहले 16 मार्च को एटीएफ के दाम 18.3 प्रतिशत या 17,135.63 रुपये प्रति किलोलीटर बढ़ाए गए थेवहीं एक अप्रैल को भी विमान ईंधन दो प्रतिशत या 2,258.54 रुपये प्रति किलोलीटर महंगा हुआ था. 

16 अप्रैल को इसकी कीमतों में मामूली 0.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी. विमान ईंधन की कीमतों में हर महीने की पहली और 16 तारीख को संशोधन किया जाता है. किसी भी एयरलाइन की परिचालन लागत में विमान ईंधन का हिस्सा करीब 40 प्रतिशत होता है. इस बीचपेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार 25वें दिन कोई बदलाव नहीं हुआ है.

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment