दिल्लीवालों के लिए ख़ुशख़बरी, खुलेंगे आंबेडकर विश्वविद्यालय के 2 नए परिसर, 2300 करोड़ मंजूर

Published On: May 11, 2022
Follow Us

 


नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने रोहिणी एवं धीरपुर मेंसरकारी आंबेडकर विश्वविद्यालय के दो नये परिसरों के निर्माण के लिए 2306.58 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की हैएक सरकारी बयान में बुधवार को यह जानकारी दी गयी

बयान के मुताबिकइन नये परिसरों में आगामी वर्षों में 26,000 से अधिक विद्यार्थियों को जगह मिलेगीबयान के मुताबिकउपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आंबेडकर विश्वविद्यालय के इन आगामी परिसरों में अत्याधुनिक बुनियादी ढांचा खड़ा करने के लिए 2306.58 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की है.

शिक्षा मंत्री सिसोदिया ने कहा कि हर साल ढ़ाई लाख से अधिक विद्यार्थी बारहवीं पास कर विभिन्न विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए आवेदन करते हैं

उन्होंने कहा, ‘‘ लेकिन हरेक को मेधा एवं क्षमता के बाद भी प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में दाखिला नहीं मिलताइतने अधिक विद्यार्थियों की शैक्षणिक जरूरतों को पूरा करने के लिए नये परिसरों की रूपरेखा बनाई गयी ताकि सामूहिक भागीदारीस्वविकास के लिए समुचित जगहज्ञान सृजन एवं प्रसारसामुदायिक जीवन एवं समावेशी संस्कृति का मार्ग सुगम करने के लिए सर्वथा अनुकूल माहौल सुनिश्चित किया जा सके.’’

16,000 से ज़्यादा छात्र करेंगे पढ़ाई

सिसोदिया ने कहा कि फिलहाल विश्वविद्यालय में 4000 से अधिक विद्यार्थी अध्ययन कर रहे हैं लेकिन धीरपुर एवं रोहिणी में नये परिसरों के बन जाने के बाद यह आंकड़ा 30,000 तक चला जाएगाआंबेडकर विश्वविद्यालय का रोहिणी में नया परिसर 1107.56 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा

यह परिसर 1,64,130 वर्गमीटर में फैला होगा जहां 10,000 से अधिक विद्यार्थी पढ़ाईलिखाई कर पायेंगेधीरपुर में संस्थान का नया परिसर 2,00,759 वर्गमीटर में बनेगा जिस पर 1199.02 करोड़ रुपये का खर्च आएगावहां 16,000 से अधिक विद्यार्थी अध्ययन कर पायेंगे.

छात्रों को प्रोफेशनल रूप से तैयार करना है

बता दें कि सरकार शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही हैपिछले हफ्ते ही खबर सामने आई थी कि दिल्ली के सरकारी स्कूलों के छात्र अब फ्रेंच भाषा भी सीखेंगेबच्चों को ग्लोबल एक्सपोजर  अनुभव देने के लिए दिल्ली सरकार के दिल्ली बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (डीबीएसईने फ्रेंच इंस्टीट्यूट फ्रांसेस इन इंडिया के साथ समझौता किया है

इस मौके पर उपमुख्यमंत्री और शिक्षामंत्री मनीष सिसोदिया और भारत में फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लेनिन की उपस्थिति में समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थेदिल्ली सरकार के इस समझौते का उद्देश्य छात्रों को प्रोफेशनल रूप से तैयार करना है.

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment