अभिनेत्री जैकलीन फ़र्नांडिस ने विदेश जाने के लिए कोर्ट से क्यों मांगी अनुमति, जानें

Published On: May 11, 2022
Follow Us


नई दिल्ली: अभिनेत्री जैकलीन फ़र्नांडिस ने बुधवार को दिल्ली के पटियाला कोर्ट में एक याचिका दायर कर आइफ़ा अवार्ड समेत कई कामों के लिए 15 दिनों के लिए विदेश जाने की अनुमति मांगी है.

फ़र्नांडिस के वकील अजीत सिंह के मुताबिक कई कामों के चलते जैकलीन फर्नांडिस को यूएई के अबू धाबी, नेपाल और फ़्रांस जाने की ज़रूरत है. उन वजहों में से एक आइफ़ा अवार्ड भी है.

आपको बता दें कि जैकलीन फ़र्नांडिस भारत की नहीं, श्रीलंका की नागरिक हैं और 2009 से भारत में रहकर बॉलीवुड के लिए काम कर रही हैं.

याचिका में कहा गया हैप्रवर्तन निदेशालय ने मौजूदा मामले में जो चार्जशीट दाख़िल की है, उसमें जैकलीन का नाम अभियुक्त के रूप में दर्ज नहीं है. फिर भी बिना कोई ख़ास वजह बताए ईडी ने आवेदक का पासपोर्ट जब्त कर लिया.

इसमें आगे कहा गया कि जैकलीन चूँकि जानी मानी अभिनेत्री हैं, इसलिए उन्हें कई कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए विदेश जाना ज़रूरी होता है. ग़ौरतलब है कि मनी लॉन्ड्रिंग करने के आरोप में जैकलीन फ़र्नांडिस पर मामला दर्ज किया गया है.

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment