West Delhi Fire News: दिल्ली के मुंडका में 4 मंजिला इमारत में आग से 27 लोगों की मौत

Published On: May 14, 2022
Follow Us

 


नई दिल्ली: West Delhi Fire News- देश की राजधानी दिल्ली के वेस्ट इलाके में मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास स्थित चार मंजिला व्यावसायिक इमारत में शुक्रवार शाम आग लगने से कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य झुलस गए

पुलिस सूत्रों ने बताया कि आग इमारत की पहली मंजिल से लगनी शुरू हुईजहां सीसीटीवी कैमरा और राउटर निर्माता कंपनी का कार्यालय थाधीरेधीरे यह आग सेकंड और थर्ड फ्लोर पर भी फैल गईआग बुझाने के काम में 30 से अधिक दमकल वाहनों को लगाया गयाइस इमारत के पास अग्निशमन विभाग की एनओसी नहीं थी.

इस तीन मंजिला इमारत में पहली मंजिल पर मैन्युफैक्चरिंग युनिट थीजबकि दूसरी मंजिल पर वेयर हाउस और तीसरी पर लैब थीसबसे ज्यादा मौत अब तक दूसरी मंजिल पर बताई गई हैहादसे के वक्त दूसरी मंज़िल पर मोटिवेशनल स्पीच चल रही थीइस कार्यक्रम के चलते वहां ज्यादा लोग मौजूद थे

बिल्डिंग की छत पर मकान मालिक ने अपना एक छोटा सा फ्लैट बनाकर रखा थाफायर विभाग और NDRF ने सुबह  दोबारा से अपना सर्च ऑपरेशन शुरू किया हैबिल्डिंग में अभी भी तीनचार लोगों के अभी फंसे होने की आशंका है.

पुलिस के मुताबिक कंपनी के मालिकोंहरीश गोयल और वरुण गोयल को गिरफ्तार कर लिया गया हैहालांकि मकान मालिक फरार हैउसकी पहचान मनीष लाकरा के रूप में हुई हैपुलिस के मुताबिक वह इमारत के सबसे ऊपर वाले तल पर रहता थाउसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

दिल्ली दमकल सेवा के प्रमुख अतुल गर्ग ने कहा कि इस अभियान में कोई दमकलकर्मी घायल नहीं हुआउन्होंने बताया कि अहले सुबह तक छह दमकल वाहन घटनास्थल पर तैनात थेपुलिस के अनुसारआग लगने की सूचना शुक्रवार की शाम 4.45 बजे मिलीजिसके बाद 30 से अधिक दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गयायह आग मुंडका मेट्रो स्टेशन के पिलर नंबर 544 के निकट एक व्यावसायिक बिल्डिंग में लगी थी.

शुरुआती पूछताछ में पुलिस को पता चला कि चार मंजिला इमारत में कंपनियों को ऑफिस स्पेस मुहैया कराया जाता थाउन्होंने बताया कि पहली मंजिल में एक कंपनी का कार्यालय था और उसके 50 से अधिक कर्मचारियों को सुरक्षित निकाल लिया गयावहीं 27 लोगों के शव बरामद किए गए हैं.

बचाए गए लोगों को तत्काल चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के लिए कुछ एम्बुलेंस भी मौके पर मौजूद थींदमकल विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रात करीब 11 बजे आग पर काबू पा लिया गया लेकिन प्रशीतन अभियान जारी है.

राष्ट्रपति, पीएम ने दुख जताया

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंदप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीकेन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आग लगने से हुई लोगों की मौत पर शोक जताया हैकोविंद ने कहा कि वह इमारत में आग लगने से कई लोगों की मौत से अत्यंत दुखी हैंउन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है.

राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘ मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं.”कोविंद ने ट्वीट किया, ‘‘दिल्ली में मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास एक इमारत में आग लगने की घटना से अत्यंत दुखी हूंपीड़ित परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएंमैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं.”

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘दिल्ली में भीषण आग की घटना में लोगों की मौत से बेहद दुखी हूंशोकाकुल परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएंमैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं.”उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से इस हादसे में जाने गंवाने वालों के आश्रितों को दोदो लाख रुपये तथा घायलों को पचासपचास हजार रुपये की राशि दी जाएगी.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हादसे पर शोक व्यक्त किया और कहा कि वह लगातार अधिकारियों के संपर्क में हैंकेन्द्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी घटना पर दुख व्यक्त किया है

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में आग लगने की घटना में कई लोगों की मौत पर शुक्रवार को दुख जताया और झुलसे हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कीउन्होंने ट्वीट किया, ‘दिल्ली में मुंडका के निकट हुई अग्नि दुर्घटना में कई लोगों की मौत से दुखी हूंपीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं.’


कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment