दिल्ली उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने किया उम्मीदवार का ऐलान, मैदान में होगा ये बड़ा चेहरा

Published On: May 28, 2022
Follow Us

नई दिल्ली: दिल्ली में एक बार फिर चुनाव का बिगुल बज गया है. राजेंद्र नगर विधान सभा सीट पर होने वाले उप चुनाव के लिए सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी ने अपने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है. 

इस सीट पर होने वाले चुनाव के लिए दुर्गेश पाठक को उम्मीदवार बनाया गया है. पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय सिंह ने इसकी घोषणा की.

इसके साथ ही संजय सिंह ने दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता को भी चुनौती दी है कि दुर्गेश पाठक के खिलाफ चुनाव लड़कर दिखाएं

उन्होंने कहा, “मैं आदेश गुप्ता से कहना चाहता हूं कि दिल्ली MCD के प्रभारी दुर्गेश पाठक राजिंदर नगर में हैं, आइए उनका सामना कीजिए, दुर्गेश पाठक राजेंद्र नगर से उम्मीदवार रहेंगे.”

बता दें कि इस सीट से राघव चड्ढा आम आदमी पार्टी के विधायक थे. चड्ढा के राज्यसभा के लिए निर्वाचन हो जाने के कारण इस सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है

बीजेपी ने साल 2013 में हुए चुनाव में आखिरी बार इस सीट पर जीत दर्ज की थी, तब उसके उम्मीदवार आर.पी. सिंह थेइस सीट पर 23 जून को वोटिंग होगी, जबकि उपचुनाव के नतीजे 26 जून को घोषित किए जाएंगे.


कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment