‘दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल को पश्चिमी दिल्ली में घुसने नहीं दिया जाएगा’, स्वच्छ पानी पर बीजेपी

Published On: June 2, 2022
Follow Us

 


नई दिल्लीदिल्ली बीजेपी ने एक बार फिर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला है. पश्चिमी दिल्ली के सांसद प्रवेश वर्मा ने कहा कि जब तक केजरीवाल दिल्लीवासियों को पीने का साफ पानी नहीं देंगे तब तक उन्हें पश्चिमी दिल्ली संसदीय क्षेत्र में नहीं घुसने देंगे. 

प्रवेश वर्मा ने कहा कि आज स्थिति यह है कि दिल्ली की जनता बदबूदार पानी पीने के कारण बीमार पड़ रही है. उन्हें इलाज की सुविधा तक नहीं मिल पा रही है.

वहींभाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि 57 हजार करोड़ रुपये से पानी की लाइनें बदलने का काम सिर्फ कागजों में किया गयाक्योंकि जमीनी स्तर पर कोई काम नहीं हुआ है. 

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  दिल्ली प्रदेश प्रभारी बैजयंत जय पांडा ने कहा कि दिल्ली की जनता आज पानी के लिए तरस रही है. चारों ओर पीने के पानी के लिए त्राहित्राहि मची हैलेकिन दिल्ली सरकार 24 घंटे पानी सप्लाई करना तो दूर पीने का साफ पानी तक नहीं दे रही है.

बीजेपी ने लगाया बड़ा आरोप

नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि दिल्ली सरकार के पास 75 हजार करोड़ रुपये का बजट है और दिल्ली के मुख्यमंत्री कई बार कह चुके हैं कि वे दिल्लीवासियों को स्वच्छ जल देंगेलेकिन 44 प्रतिशत दिल्लीवासियों को स्वच्छ पानी नहीं मिल रहा है. पानी के सैंपल लेकर उसकी जांच की गई तो 42 प्रतिशत सैंपल फेल हो गए. 

विरोध प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता बोतलों में गंदा पानीहाथों में मटके और पानी का टैंक लेकर आए थे. आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने बैरीकेडिंग तोडते हुए केजरीवाल सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. 

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment