देशभर में डराने लगा कोरोना, एक दिन में 30 फ़ीसदी कोविड केसों में बढ़ोतरी, जानें

Published On: June 24, 2022
Follow Us


नई दिल्ली भारत में एक बार फिर कोरोनावायरस (India Covid 19 Update)डराने लगा है. देशभर में बीते 24 घंटों में कोरोनावायरस (Coronavirus) के कुल 17 हज़ार 336 नए मामले सामने आए हैं.

कोरोना (Covid 19) के मामलों में एक दिन के बाद ये सीधा 30.2 फीसदी का उछाल है. वीरवार को कुल 13,313 नए मामले सामने आए थे.  इसके साथ ही देश में कुल कोरोना (Coronavirus All Cases India) संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब 4 करोड़, 33 लाख, 62 हजार 294 हो गई है

बीते 24 घंटों में देशभर में कुल 13 लोगों की कोविड से मौत भी हुई है. अबतक देश में कोविड (covid 19) से कुल 5 लाख 24 हजार 954 लोगों की मौत हो चुकी है. कोविड से मौत की दर भी बढ़कर अब 1.21 फीसदी हो गई है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक,  देशभर में कुल एक्टिव केस (Covid 19 Active Case) की संख्या बढ़कर 88 हजार के पार हो गई है. फिलहाल देशभर में 88,284 सक्रिय मरीज हैं. एक्टिव केस कुल संक्रमण का 0.20 फीसदी हो गया है.

देश में फिलहाल रिकवरी रेट 98.59 फीसदी दर्ज की गई है.  पिछले 24 घंटों में देशभर में कुल 13, 029  मरीज ठीक हुए हैं. अब तक देशभर में कुल 4 करोड़, 27 लाख, 49 हजार, 056 लोग इस महामारी को मात दे चुके हैं.

आपको बता दें कि IIT कानपुर ने पहले ही चेता दिया था कि जून में एक बार कोरोना (Coronavirus) की रफ़्तार बढ़ेगी और जुलाई में ये पीक पर हो सकती है. IIT कानपुर की इससे पहले की गई भविष्यवाणी सही साबित हुई है. 

IIT कानपुर के मुताबिक़ जून के आख़िर में कोरोना के मामले लगातार बढ़ेंगे और जुलाई-अगस्त में कोरोना पीक पर होगा. यह कोरोना की चौथी लहर (Covid 19 4th Wave) हो सकती है. 

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment