हरियाणा सरकार में किसानों के लिए शुरु की एक और योजना, ये खेती करने पर मिलेंगे 4000 रुपये

Published On: June 24, 2022
Follow Us


चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने फसल विविधीकरण योजना के अंतर्गत दक्षिण हरियाणा के बाजरा बाहुल्य सात जिलों नामत: भिवानी, चरखी दादरी, महेन्द्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, हिसार तथा नूंह में बाजरे के स्थान पर दलहन तिलहन की फसलों को बढ़ावा देने के लिए एक नई योजना की शुरुआत की है, जिसके तहत कम से कम एक लाख एकड़ क्षेत्र में दलहन तिलहन फसल को बढ़ावा देने का लक्ष्य रखा गया है.


कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डा. सुमिता मिश्रा ने बताया की भारत सरकार ने दलहन तिलहन फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में महत्वपूर्ण बढोत्तरी की है. उन्होंने बताया कि इस योजना के अन्तर्गत दलहनी फसलों में मूँग, अरहर उड़द तथा तिलहनी फसलों में अरण्ड, मूंगफली तिल की फसलें शामिल हैं. 


योजना के तहत किसानों को 4,000 रुपये प्रति एकड़ वित्तीय सहायता भी प्रदान की जायेगी. इसके लिए किसानों को पहले ‘‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा’’ पोर्टल पर पंजीकृत कराना होगा और सत्यापन उपरांत सहायता राशि किसानों के खातों में हस्तांतरित कर दी जाएगी. 


उन्होंने बताया कि विभाग दलहनी तिलहनी फसल क्षेत्र बढ़ाने पर जोर दे रहा है.  किसानों को फसलों की नई किस्मों आधुनिक तकनीक जानकारी दी जा रही है.

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment