Rajinder Nagar ByPoll Result: आम आदमी पार्टी की स्ट्रीक, कांग्रेस को 2000 से कम वोट मिले

Published On: June 26, 2022
Follow Us

 

नई दिल्ली : राजिंदर नगर विधान सभा सीट (Rajendra Nagar Bypoll Result) पर हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की है. उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार दुर्गेश पाठक 11,555 वोटों से विजयी हुए हैं.

दुर्गेश पाठक की जीत पर सीएम केजरीवाल ने ट्वीट किया. केजरीवाल ने लिखा कि  ‘राजेंद्र नगर के लोगों का दिल से आभार. दिल्ली के लोगों के इस अथाह स्नेह और प्रेम का मैं आभारी हूँ। यही हमें और मेहनत एवं सेवा करने की प्रेरणा देता हैलोगों ने उनकी गंदी राजनीति को हराया और हमारे अच्छे काम को सराहा शुक्रिया राजेंद्र नगर, शुक्रिया दिल्ली’

राजेंद्र नगर विधानसभा सीट से विधायक रहे राघव चड्ढा ने राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था. राघव चड्ढा के इस्तीफे से रिक्त हुई सीट पर हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी ने जीत की हैट्रिक लगा दी है. इससे पहले, वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू हुई.

दिल्ली की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) ने राजेंद्र नगर विधानसभा सीट से जीत की हैट्रिक लगाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी थी. आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा के इस्तीफे के कारण रिक्त हुई इस सीट से दुर्गेश पाठक को चुनाव मैदान में उतारा था. 2015 और 2020 के चुनाव में इस सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार को जीत मिली थी.

विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने भी राजेंद्र नगर सीट के उपचुनाव में पूरा जोर लगाया था. बीजेपी ने राजेंद्र नगर से इस बार राजेश भाटिया पर दांव लगाया लेकिन पार्टी का सूखा खत्म नहीं हुआ. 2015, 2020 विधानसभा चुनाव के बाद अब उपचुनाव में भी आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार ने जीत दर्ज कर हैट्रिक लगा दी. कांग्रेस ने प्रेमलता को उम्मीदवार बनाया था.

राजेंद्र नगर विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव में 23 जून को मतदान हुआ था. गौरतलब है कि 2020 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार राघव चड्ढा को जीत मिली थी. पिछले दिनों पंजाब चुनाव में जीत के बाद पार्टी ने उन्हें पंजाब से राज्यसभा भेज दिया. राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद राघव चड्ढा ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था.

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment