प्रधानमंत्री मोदी ने देवघर में किया एयरपोर्ट और AIIMS का उद्घाटन, कहा-पूरे देश को मिल रहा सरकार के प्रयासों का लाभ

Published On: July 12, 2022
Follow Us

नई दिल्‍ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को झारखंड के देवघर को बड़ी सौगात देते हुए 16 हजार करोड़ रुपये की परियाजनाओं को शिलान्यास किया. पीएम मोदी ने देवघर (PM Modi in Deoghar) एयरपोर्ट का उद्घाटन किया जो कि 410 करोड़ की लागत से बना है. यह झारखंड का दूसरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है. इसके अलावा देवघर में बने AIIMS का उद्घाटन भी किया, यहां 250 बेड की सुविधा है.

इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा , “बाबा बैद्यनाथ के आशीर्वाद से आज 16 हज़ार करोड़ रुपए से अधिक के प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है. इनसे झारखंड की आधुनिक कनेक्टिविटी, ऊर्जा, स्वास्थ्य, आस्था और पर्यटन को बहुत अधिक बल मिलने वाला है. राज्यों के विकास से राष्ट्र का विकास, देश पिछले 8 वर्षों से इसी सोच के साथ काम कर रहा है. पिछले 8 वर्षों में हाईवे, रेलवे, एयर वे, वाटरवेयस, हर प्रकार से झारखंड को कनेक्ट करने के प्रयास में भी यही सोच, यही भावना सर्वोपरि रही है.”

सरकार के प्रयासों का लाभ पूरे देश में-मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि आज सरकार के प्रयासों का लाभ पूरे देश में दिख रहा है. उड़ान योजना के तहत पिछले 5-6 सालों में लगभग 70 नए स्थानों को एयरपोर्ट्स, हेलीपोर्ट्स और वॉटर एयरोडोम्स के माध्यम से जोड़ा गया है. 400 से ज्यादा नए रूट्स पर आज सामान्य से सामान्य नागरिक को हवाई यात्रा की सुविधा मिल रही है.

उन्होंने नए एयरपोर्ट से विमानन कंपनीइंडिगोकी देवघरकोलकाता उड़ान को भी हरी झंडी दिखाई. एयरपोर्ट की 2500 मीटर लंबी हवाई पट्टी सेएअर बस 320′ के विमान भी उड़ान भर सकते हैं. पीएम मोदी ने 25 मई 2018 को देवघर हवाई अड्डे की आधारशिला रखी थी.  

नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस मौके पर कहा कि एयरपोर्ट को आने वाले दिनों में रांची, पटना और दिल्ली से जोड़ा जाएगा.

बाबा धाम आकर हर किसी का मन प्रसन्न हो जाता है-पीएम

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “बाबा धाम आकर हर किसी का मन प्रसन्न हो जाता है. आज हम सभी को देवघर से झारखंड के विकास को गति देने का सौभाग्य मिला है. बाबा बैद्यनाथ के आशीर्वाद से आज 16,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है. ये जो परियोनजाएं हैं ये भले ही झारखंड से शुरू हो रही हैं, लेकिन इनसे बिहार और पश्चिम बंगाल के भी अनेक क्षेत्रों को सीधा लाभ होगा. यानी ये परियोजनाएं पूर्वी भारत के विकास को भी गति देंगी.कनेक्टिविटी के साथसाथ देश के आस्था और आध्यात्म से जुड़े महत्वपूर्ण स्थलों पर सुविधाओं के निर्माण पर भी केंद्र सरकार बल दे रही है.बाबा बैद्यनाथ धाम में भी प्रसाद योजना के तहत आधुनिक सुविधाओं का विस्तार किया गया है. “

उन्होंने कहा कि राज्यों से विकास से राष्ट्र का विकास, देश पिछले 8 वर्षों से इसी सोच के साथ काम कर रहा हैहम सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र पर चल रहे हैं. इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश कर विकास के, रोज़गारस्वरोज़गार के नए रास्ते खोजे जा रहे हैं. हमने विकास की आकांक्षा पर बल दिया है, आकांक्षी जिलों पर फोकस किया है

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment