हरियाणा में अगले दो दिनों तक होगी झमाझम बारिश, इन ज़िलों में जारी किया गया अलर्ट

Published On: July 12, 2022
Follow Us


हिसार: हरियाणा में बारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने मंगलवार को हरियाणा के कई ज़िलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. 

मौसम विभाग के मुताबिक़ कैथल, झज्जर, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, फतेहाबाद, हिसार और जींद में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है.

हालाँकि राज्य में कई ज़िलों में अभी भी बारिश का इंतज़ार जारी है. मंगलवार को भी कई ज़िलों में हरियाणा में बारिश हुई. 

आज इन ज़िलों में होगी भारी बारिश


मौसम विभाग ने झज्जर, मेवात, पलवल, कैथल और फ़रीदाबाद में आज भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने कहा है कि 12 जुलाई को इन ज़िलों में तेज़ बारिश हो सकती है. 

अगले दो दिनों कर इन ज़िलों में होगी बारिश


मौसम विभाग के मुताबिक़ 13 जुलाई और 14 जुलाई को राज्य में कई ज़िलों भारी बारिश का अनुमान है, मौसम विभाग के अनुसार चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, और कैथल में येलो अलर्ट जारी किया गया है. 

आपको बता दें कि मॉनसून इस वक़्त मध्य और उत्तर भारत में सक्रिय है. मध्य भारत के कई राज्यों में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात बने हुए है. 

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment