रुपये में गिरावट जारी, एक अमेरिकी डॉलर के मुक़ाबले रुपया सार्वकालिन नीचले स्तर पर

Published On: July 13, 2022
Follow Us


नई दिल्ली: भारत की करंसी रुपये लगातार गिरती ही जा रही है. बुधवार यानी 13 जुलाई 2022 को रुपया एक बार अपने सबसे नीचले स्तर (Rupee All Time Low) पर पहुँच गया है.  बुधवार सुबह जब सपाट खुला, इसमें हल्की रिकवरी देखी गई, लेकिन कारोबार के दौरान यह फिर गिरावट लेते हुए सार्वकालिक निचले स्तर पर पहुंच गया

रुपया 79.67 रुपये प्रति डॉलर पर

मौजूदा समय में रुपया 79.67 रुपये प्रति डॉलर (indian rupee Vs US dollar) पर पहुंच गया था. रुपया यह लगातार तीसरे सत्र में गिरावट देख रहा है. एशियाई बाजारों में सुबह ब्रेंट क्रूड की कीमतें गिरी थीं और 100 डॉलर के नीचे गई थीं, तब रुपया सकारात्मक रुख के साथ ट्रेड कर रहा था, लेकिन फिर इसमें गिरावट गई.

रुपया पिछले सत्र में 79.5975 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था, इसके मुकाबले यह 79.66/67 पर ट्रेड कर रहा था

जोखिम भरे एसेट से बाहर निकलने की कोशिश में विदेशी निवेशक 

दरअसल, US में महंगाई के आंकड़े आने वाले हैं, जिसके चलते निवेशकों के बीच वहां मंदी और आर्थिक वृद्धि को लेकर डर बैठा हुआ है. विदेशी निवेशक जोखिम भरे एसेट से बाहर निकल रहे हैं.

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 79.55 पर मजबूत खुला 

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 79.55 पर मजबूत खुला लेकिन बाद में घरेलू मुद्रा ने 79.53 से 79.60 के दायरे में कारोबार किया.

रुपया शुरुआती सौदों में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 79.58 पर कारोबार कर रहा था जो पिछले बंद भाव के मुकाबले एक पैसे की बढ़त को दिखाता है.

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment