गुरुग्राम में बनेगी साइंस सिटी, 50 एकड़ भूमि पर केंद्र और राज्य सरकार के सहयोग से होगी विकसित

Published On: July 13, 2022
Follow Us


गुरुग्राम: हरियाणा में बच्चों को विज्ञान शिक्षा के प्रति जागरूक करने और आम जनमानस को विज्ञान के बारे में जानकारी देने के उद्देश्य से गुरुग्राम में साइंस सिटी की स्थापना की जाएगी, जो लगभग 50 एकड़ भूमि पर केंद्र सरकार के सहयोग से विकसित होगी. मुख्य सचिव  संजीव कौशल की अध्यक्षता में आज यहाँ इस संबंध में बैठक हुई.  

संजीव कौशल ने निर्देश दिए कि साइंस सिटी की स्थापना के लिए साइट और आगंतुकों की संख्या इत्यादि का जल्द से जल्द अध्ययन किया जाए. उन्होंने कहा कि साइंस सिटी हरियाणा के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा. 

बच्चों को साइंटिफिक प्रिंसिपल्स खेलखेल में सीखने का अवसर मिलेगा

मुख्य सचिव ने कहा कि साइंस सिटी में बच्चों को साइंटिफिक प्रिंसिपल्स खेलखेल में सीखने का अवसर मिलेगा. साइंस सिटी के विकसित होने से क्षेत्र के लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर भी मुहैया होंगे. इसमें विभिन्न साइंटिफिक थीम्स जैसे फिजिक्स, केमिस्ट्री आदि कंसेप्टस पर थीमेटिक गैलरिया बनाई जाएंगी. इससे स्कूलों तथा शैक्षणिक संस्थाओं को फायदा होगा. 

साइंस सिटी में इसरो की स्पेस गैलरी भी होगी

बैठक में बताया गया कि इस साइंस सिटी में इसरो की स्पेस गैलरी भी होगी, जिसमें बताया जाएगा कि उपग्रह को स्पेस में किस प्रकार लॉन्च किया जाता है. इसके अलावा, इसरो द्वारा सिमुलेटर भी लगाए जाएंगे जिससे विद्यार्थी स्पेस में जाने और वहां पर रहने के अनुभवों को समझ सकेंगे. 

बैठक में बताया गया कि साइंस सिटी में इनोवेशन हब विकसित करने की भी योजना है, जिसमें विद्यार्थी अपने नए आइडियाज पर काम कर सकेंगे. इस हब में विद्यार्थियों को मेंटर भी मिलेगा जो उनको गाइड करेगा.

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment