मध्य प्रदेश में बड़ा सड़क हादसा, रेलिंग तोड़कर नर्मदा नदी में गिरी रोजवेज़ बस, 13 लोगों की मौत, 15 को बचाए गया

Published On: July 18, 2022
Follow Us



इंदौर : मध्य प्रदेश में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है. बताया जा रहा है कि यहाँ धार जिले के इंदौर से पुणे जा रही महाराष्ट्र रोडवेज की एक बस खलघाट इलाके में पुल की रेलिंग तोड़ने के बाद नर्मदा नदी में गिर गई. जिसमें अब तक 15 लोगों को बचाया गया है जबकि 13 शव बरामद कर लिए गए हैं

बताया जा रहा है कि बस में लगभग 40 लोग सवार थे. राहत और बचाव कार्य जारी है.बारिश के बीच उफनती नदी से बस को निकाल लिया गया है.

बस दुर्घटना में मृतकों के परिवारजनों को मध्यप्रदेश सरकार की और से 4-4 लाख रुपये मुआवज़े का ऐलान किया गया है. वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मृतकों के परिवारों को तत्काल 10 लाख रुपये का भुगतान करने का निर्देश दिया है.  

ग़ौरतलब है कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज प्रातः खलघाट,खरगोन में हुई बस दुर्घटना का संज्ञान लिया. उन्होंने बताया कि बस के नदी में गिर जाने की सूचना मिलते ही प्रशासन को शीघ्र पहुंचने के निर्देश दिए गए

राहत और बचाव कार्य जारी है.जिला प्रशासन घटनास्थल पर है. मुख्यमंत्री ने एसडीआरएफ को भेजने के निर्देश दिए है, इसके अतिरिक्त आवश्यक संसाधन घटनास्थल पर भेजने के निर्देश दिए गए है.घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं.  खरगोन, इंदौर जिला प्रशासन के साथ मुख्यमंत्री निरंतर संपर्क बनाए हुए है.

एमपी के गृहमंत्री ने कहा कि इंदौर से पुणे जा रही महाराष्ट्र सरकार कीएसटीबस धामनोद के पास खलघाट में नर्मदा नदी में गिरने की बहुत ही दुखद और पीड़ादायी दुर्घटना हुई है.  

मौके पर सभी जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी और रेस्क्यू टीमें पहुंच गई है. रेस्क्यू के सभी प्रयास किए जा रहे हैं. 15 लोगों का रेस्क्यू किया गया है. दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment