UK PM Election 2022: ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री की रेस में भारतवंशी ऋषि सुनक सबसे आगे

Published On: July 19, 2022
Follow Us


लंदन: UK का अगली पीएम का इसका फ़ैसला जल्द ही होना वाला है. 5 सितंबर तक तक इस बात पर मुहर लग जाएगी. जो जीतेगा वो  तत्कालीन प्रधानमंत्री बॉरिस जॉनसन की जगह लेगा. 

हाल में चल रहे चुनाव में ब्रिटेन का अगला प्रधानमंत्री बनने की दौड़ में भारतवंशी पूर्व चांसलर ऋषि सुनक (Rishi Sunak) सबसे आगे चल रहे हैं. उन्होंने सोमवार को ब्रिटिश संसद के कंजरवेटिव पार्टी के सदस्यों के बीच मतदान में शीर्ष स्थान हासिल किया.

वहीं, उनके प्रतिद्वंदी टॉम तुगेंदत सबसे कम मत प्राप्त करने के बाद प्रधानमंत्री बनने की दौड़ से बाहर हो गए.

भारतवंशी ऋषि सुनक सबसे आगे 

ब्रिटिश भारतीय पूर्व वित्त मंत्री को तीसरे दौर के मतदान में 115 मत हासिल हुए, जिसमें व्यापार मंत्री पेनी मोर्डंट 82 मतों, विदेश सचिव लिज़ ट्रस 71 मतों के साथ और केमी बैडेनोच 58 मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहे

मंगलवार को होने वाले अगले दौर के मतदान में इस सूची के और घटने की उम्मीद है. उम्मीद है कि बृहस्पतिवार तक केवल दो उम्मीदवार मैदान में बचे रहेंगे.


कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment