अब महज एक क्लिक से बनवा सकेंगे पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र, मुख्यमंत्री ने लॉन्च की ऑनलाइन सेवा

Published On: July 22, 2022
Follow Us


चंडीगढ़: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) आधारित पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र की ऑनलाइन सेवा को लॉन्च किया. इसके माध्यम से अब पात्र व्यक्ति महज एक क्लिक से अपना पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र बनवा सकेंगे. 

मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके माध्यम से लोगों को कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेगे. ऑनलाइन सेवा से ज्यादा लाभ मिलेगा.

ऑनलाइन सेवा की लॉन्चिंग के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में अभी तक 22 लाख पिछड़ा वर्ग के परिवारों ने परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) में रजिस्ट्रेशन किया है. इनमें से 19 लाख परिवारों की इनकम पीपीपी के माध्यम से वैरिफाई हो चुकी है. इनका डाटा अपडेट कर दिया गया है. यह परिवार सरल पोर्टल के माध्यम से अपना पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं.

बचे हुए परिवारों की इनकम वैरिफिकेशन का काम जारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि बचे हुए परिवारों की इनकम वैरिफिकेशन का काम अभी चल रहा है जिनकी इनकम वैरिफिकेशन अभी बाकि है और यदि उन्हें पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र चाहिए तो वह जैसे ही सरल पोर्टल के माध्यम से अप्लाई करेंगे, तत्काल प्राथमिकता देते हुए उनकी इनकम वैरिफिकेशन करवाई जाएगी और जल्द से जल्द उनका पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र बनाया जाएगा. मुख्यमंत्री ने बताया कि सरल पोर्टल से उपलब्ध होने वाले पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र पर एडीसी के हस्ताक्षर होंगे.

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment