दिल्ली में रुक रुक कर बारिश का दौर जारी, आज सुबह से ही बना हुआ है सुहाना मौसम, देखें IMD की भविष्यवाणी

Published On: July 30, 2022
Follow Us



नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में मॉनसून की बारिश का अब दौर शुरु हो गया है. शनिवार की सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं और रुकरुक कर बारिश हो रही है

दिल्लीवालों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल गई है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग  का पूर्वानुमान है कि दिन भर बीचबीच में हल्की से मध्यम बारिश होती रहेगी. इसके साथ ही रविवार को भी मौसम का मिजाज इसी तरह का बना रहेगा और बारिश होगी

मौसम विभाग की भविष्यवाणी अब हुई सही

मौसम विभाग ने शनिवार को दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना जताई थी, जो सही साबित हुई है. इससे पहले शुक्रवार को दोपहर के बाद मौसम ने करवट ली और बारिश का सिलसिला शुरू हुआ, जो शनिवार को भी जारी है. इस दौरान कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हुई

शुक्रवार को इतनी दर्ज हुई बारिश

दिल्ली के आधिकारिक मानक केंद्र सफदरजंग पर गुरुवार सुबह 8:30 बजे से शुक्रवार 8:30 बजे तक 20 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है. वहीं शुक्रवार को 8:30 बजे के बाद बाद 8 एमएम बारिश दर्ज हुई है.

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment