नहीं रहे गजोधर भैय्या यानी महशूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव, 58 साल उम्र में हुआ निधन

Published On: September 21, 2022
Follow Us


दिल्ली: कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava died at 58अब हमारे बीच नहीं रहे है. उन्होंने बुधवार को दिल्ली के एम्स में आखिरी सांस ली

10 अगस्त को जिम में वर्कआउट करने के दौरान राजू श्रीवास्तव को हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें तुरंत दिल्ली के एम्स (AIIMS)  हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था. जिंदगी और मौत के बीच 42 दिनों की लंबी लड़ाई लड़ने के बाद आज कॉमेडियन ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया.

दिल्ली में वीरवार को होगा अंतिम संस्कार

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का कल यानी गुरुवार को दिल्ली में ही अंतिम संस्कार किया जाएगा. जानकारी के मुताबिक कल सुबह उनका अंतिम संस्कार होगा

राजू के चाहने वाले इस वक्त बेहद दुखी हैं. कई सालों तक उन्होंने फैंस को हंसाया, गुदगुदाया और लोगों के हर गम को कुछ पल के लिए ही सही दूर करने का काम किया

बता दें कि हॉस्पिटल में एडमिट करवाने के बाद से ही राजू श्रीवास्तव की हालत नाजुक बनी हई थी. कॉमेडियन को पहले आईसीयू में एडमिट करवाया गया था, लेकिन तबीयत में कोई सुधार ना होने के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया गया

भरपूर कोशिश के बाद भी डॉक्टर्स राजू श्रीवास्तव को बचा नहीं पाए और सबको हंसाने वाले कॉमेडियन सबको रुलाकर हमेशा के लिए इस दुनिया से चले गए.

राजू ने किया था बड़ा संघर्ष

राजू श्रीवास्तव ने यूं तो 80 के दशक से मनोरंजन की दुनिया में संघर्ष करना शुरू कर दिया था, लेकिन उनको अपने टैलेंट के हिसाब से पहचान नहीं मिल पा रही थी

हालांकि इस दौरान राजू श्रीवास्तव ने बॉलीवुड के सुपरस्टार अनिल कपूर की फिल्म तेजाब से हिंदी सिनेमा जगत में कदम तो जरूर रख लिया था. फिर भी राजू को अभी काफी लंब सफर तय करना था

गजोधर भैय्या घर-घर में हुए महशूर

साल दर साल बीतते गए पर राजू को उतना फेम नहीं हासिल हो पा रहा था, जिसके लायक वो बने थे. पर फिर साल 2005 आया और वहां से राजू श्रीवास्तव की किस्मत ने करवट बदली

जी हां इसी साल मशहूर कॉमेडी शो ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज में राजू श्रीवास्तव ने अपने कॉमेडी के हुनर से सबका दिल जीता और इसी शो से राजू श्रीवास्तव का नाम गजोधर भैय्या के रूप में मशहूर हुआ

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment