राहुल गांधी पर रविशंकर प्रसाद का पलटवार, बोले-‘सेना पर कब तक उठाते रहेंगे सवाल’

Published On: December 25, 2022
Follow Us

नई दिल्ली: दिल्ली के लाल किले से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के संबोधन का बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने पलटवार किया है। शनिवार को बिहार में मीडिया से बात करते हुए उनहोंने कहा, राहुल गांधी ने ‘मेक इन इंडिया’ पर सवाल उठाया। आज भारत चीन के बाद मोबाइल फोन का दूसरा सबसे बड़ा निर्माता है। राहुल गांधी को पता होना चाहिए कि सैमसंग और एप्पल फोन अब भारत में बन रहे हैं।

देश की सेना का अपमान किया

बीजेपी नेता ने कहा राहुल गांधी ने आज फिर भारतीय सेना पर सवाल उठाया। वह पूछ रहे हैं कि जमीन कब वापस होगी? लेकिन जमीन कब ली गई? वीडियो में दिखाया गया है कि सेना तवांग में मुंहतोड़ जवाब दे रही है और वह कहते हैं कि सेना ‘पिट्टी है’। वह बाले सेना के बारे में अभद्र टिप्पणी करना उनकी पार्टी की रणनीति है।

अपनी पार्टी नहीं जोड़ पाए 

बीजेपी नेता ने आगे सवाल करते हुए कहा कि जो अपनी पार्टी को नहीं जोड़ सकते वो भारत को जोड़ने की बात करते हैं। वह बोले अगर आप देश को जोड़ने निकले हैं तो आपसे ये सवाल पूछा जाएगा ही कि आप भारत जोड़ो यात्रा के जरिए भारत को कितना जोड़ पाए हैं और आप भारत से कितना जुड़ पाए?

टुकड़े-टुकड़े गैंग शामिल

रविशंकर प्रसाद ने आगे कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में टुकड़े-टुकड़े गैंग के लोग भी शामिल हुए, जिन्होंने देश के खिलाफ अपमानजनक बातें कहीं और आपने भी तो अपने भारत दर्शन के दौरान देश की सेना का अपमान किया। उन्होंने कहा कि राहुल कहते हैं कि मोहब्बत का पैगाम लेकर आया हूं, लेकिन आप तो प्रधानमंत्री के खिलाफ ही बोलते हैं।

खास परिवार को बचाने की यात्रा 

बीजेपी नेता ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा एक खास परिवार को बचाने की यात्रा है। इनके साथ वे लोग शामिल हैं जो भ्रष्टाचार के आरोपी हैं और जिनकी राजनीति खतरे में है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को जोड़ने की बात कर रहे थे तब इन्होंने ही कहा था कि थाली पीटने से क्या होगा, मोमबत्ती जलाने से क्या होगा। बता दें भारत जोड़ो यात्रा आज दिल्ली पहुंची है। इससे पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने लाल किले से लोगों को संबोधित किया था। अपने संबोधन में उन्होंने केंद्र सरकार पर कई सवाल उठाए थे।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment