26 December 2022 Weather Update: इन राज्यों में भारी बारिश का अनुमान, जाने आपके यहां का हाल

Published On: December 26, 2022
Follow Us

Today Weather Update: साल 2022 का आखिरी महीना दिसंबर भी अब अपने ढलान पर है और क्रिसमस के बाद नया साल 2023 दस्तक देने को तैयार है। अपने मिजाज के मुताबिक क्रिसमस के बाद देश के मौसम के मिजाज में बड़ा बदलाव देखा जा रहा है। पूरे उत्तर भारत में मौसम बिलकुल सर्द हो गया है। दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड का भीषण प्रकोप है। हालांकि कई जगहों पर दिन में धूप निकलने के कारण लोगों को थोड़ी राहत मिल रही है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, राजस्थान, मध्यप्रदेश, बिहार समेत कई जगहों पर शीतलहर का प्रचंड प्रकोप देखने को मिल रहा है। इस बीच आज उत्तर भारत के कई इलाकों में बारिश की संभावना हैं। जबकि दक्षिण भारत के कई जगहों पर आज भी बारिश के जारी रहने के आसार हैं।


दरअसल पिछले कई दिनों से हिमालयी इलाकों में हिमपात के साथ-साथ बारिश हो रही है। बताया जा रहा है कि अगले कुछ दिनों तक गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ों पर बर्फबारी (Snowfall) के साथ बारिश के जारी रहने की संभावना है। हिमालयी इलाकों में पारा गिरकर शून्य से नीचे यानी माइनस में चला गया है। पानी तक जम चुका है। जिसके कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

लोग दिन में घर में रहने को मजबूर

वहीं पहाड़ों से चल रही ठढ़ी हवाओं ने उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में सर्दी और बढ़ा दी है। कई जगहों पर पिछले कुछ दिनों से शीतलहर जैसी हालात है। ठंड का आलम यह है कि लोग दिन में भी घर में कैद रहने को मजबूर हैं। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, समेत कई राज्यों में तापमान पारा तेजी से लुढ़कता जा रहा है।इससे लोगों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा है।

इतना ही नहीं ठंड के साथ-साथ धुंध और कहरे ने भी लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। धुंध और कोहरे के कारण कई जगहों पर सुबह के वक्त विजिबिलिटी शून्य के करीब पहुंच जाती है जिससे यातायात काफी प्रभावित हो रहा है। कोहरे की सबसे ज्यादा मार लंबी दूरी की ट्रेनों पर भी पड़ रही है। कोहरे के कारण ट्रेनें भी लेट हो रही है। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी

निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के मुताबिक आज जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। हिमाचल प्रदेश, उत्तरी राजस्थान, पंजाब और हरियाणा समेत कई जगहों पर कोल्ड डे स्थिति हो सकती है। इसके साथ ही पंजाब के कुछ हिस्सों और ओडिशा के कुछ हिस्सों के साथ-साथ उत्तर पश्चिमी राजस्थान, हरियाणा और त्रिपुरा में एक या दो स्थानों पर घना से बहुत घना कोहरा संभव है। जबकि तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट, कर्नाटक, केरल, पूर्वी असम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड और पश्चिमी हिमालय में कई जगहों पर बारिश हो सकती है।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment