Tunisha Sharma case: आज यहां होगा अंतिम संस्कार

Published On: December 27, 2022
Follow Us

मुंबई के जेजे अस्पताल से सोमवार रात टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा का पार्थिव शरीर लेकर एंबुलेंस निकाल चुकी है। कल उनका अंतिम संस्कार मीरा रोड इलाके के श्मशान घाट में किया जाएगा। इससे पहले पार्थिव शरीर को उनके घर पर रखा जाएगा।


जानकारी के मुताबिक तुनिषा की मौसी इंग्लैंड में रहती हैं। उनके वहां से आने में समय लगने पर तुनिषा के अंतिम संस्कार में इतने दिन लग गए। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया था। इससे पहले इस मामले में पुलिस ने तुनिषा के एक्स बॉयफ्रेंड और मुख्य आरोपी शीजान खान को गिरफ्तार किया था।

तुनिषा की मां ने लगाए आरोप

इससे पहले आज सुबह तुनिषा की मां वनिता शर्मा ने शीजान को लेकर कहा था कि शीजान ने तुनिशा को धोखा दिया है, उसने तुनिषा का तीन-चार महीने यूज किया। उन्होंने ये भी कहा कि वो किसी और को भी डेट कर रहा था। उन्होंने शीजान को सख्त सजा देने की मांग की है।

यह है पूरा मामला

बता दें 24 दिसंबर को एक टीवी सीरियल के सेट पर तुनिषा का शव मिला था। पुलिस ने बताया था कि टी ब्रेक के बाद अभिनेत्री शौचालय गई और जब वह वापस नहीं आई तो पुलिस ने दरवाजा तोड़ा। वह फांसी पर लटकी हुई थी। उसे समीप के अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment