LIVE : PM Modi Mother Heeraben Passed Away: पीएम मोदी की माता का 100 साल की उम्र में निधन

Published On: December 30, 2022
Follow Us

PM Modi Mother Heeraben Passed Away : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन का निधन हो गया है। उनका निधन आज सुबह करीब 3.30 बजे अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल के कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर अस्पताल में हो गया। हीराबेन की उम्र 100 साल से अधिक थी। पीएम मोदी अहमदाबाद के लिए रवाना हो चुके हैं।


पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी श्रद्धांजली


पीएम मोदी ने ट्वीट कर अपनी मां को श्रद्धांजलि दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम… मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है।

मंगलवार को बिगड़ी थी तबीयत

मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन की तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हीरा बा को मंगलवार को अचानक से सांस लेने में दिक्कत होने लगी थी। इसके अलावा उन्हें कफ की शिकायत भी थी।

इसके बाद उन्हें अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल के कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती करा दिया गया। डॉक्टरों ने उनकी मां का एमआरआई और सीटी स्कैन किया। गुरुवार को अस्पताल की ओर से बयान जारी कर बताया गया था कि उनकी तबीयत में सुधार है। लेकिन शुक्रवार सुबह उनका निधन हो गया।

आपको बता दें कि मां हीराबेन गांधीनगर के पास रायसन गांव में प्रधानमंत्री मोदी के छोटे भाई पंकज मोदी के साथ रहती थीं। प्रधानमंत्री गुजरात दौरे के दौरान व्यस्थत कार्यक्रम होने के बावजूद अक्सर अपनी मां से मिलने जाते थे।

देशभर के तमाम नेता श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

  • अहमदाबाद के लिए निकले प्रधानमंत्री मोदी

    मां हीराबेन के निधन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद रवाना हुए। वो पश्चिम बंगाल के कार्यक्रमों में वर्चुअली शामिल हो सकते हैं।