Pele, Heeraba Death and Rishabh Pant Accident : साल का आख़िरी शुक्रवार बना ब्लैक फ़्राइडे, आज तीन दुखद घटनाओं ने हिलाकर रख दिया

Published On: December 30, 2022
Follow Us


नई दिल्ली: आज का दिन सुबह से दुखद घटनाओं का रहा है। 30 दिसंबर देर रात को दुनिया के सबसे महानतम फुटबॉलर्स में से एक पेले के निधन की खबर आई। इसके बाद सुबह 3 बजकर 30 मिनट पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीरा बा का निधन हो गया। इसके बाद एक और दुखद खबर सामने आई। भारतीय स्टार विकेटकीपर ऋषभ पंत की कार का हरिद्वार में एक्सीडेंट हो गया। इसमें उन्हें गंभीर चोटें आई हैं।

ये है तीन घटनाएँ

महान फुलबॉलर पेले का निधन

इन तीनों दुखद घटनाओं ने साल 2022 के आखिरी शुक्रवार को ब्लैक फ़्राइडे बना दिया। सबसे पहले देर रात दुनिया के महानतम ब्राजील के फुटबॉलर पेले का 82 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। पेले की बेटी केली नैसिमेंटो ने इंस्टाग्राम के जरिए उनके निधन की जानकारी दी। 20वीं सदी के महान फुटबॉलर पेल को कोलन कैंसर था और वह पिछले कुछ दिनों से साओ पाउलो के हॉस्पिटल में भर्ती थे। 

ज्यादातर फॉर्वर्ड पोजीशन पर खेलने वाले पेले को दुनिया का सबसे महान फुटबॉलर कहा जाता है। पेले जैसा खिलाड़ी शायद ही आने वाले सदियों तक पैदा हो। पेले का ऑरिजनल नाम एडसन एरंटेस डो नासिमेंटो था। लेकिन शानदार खेल के चलते उन्हें कई दूसरे नामों से भी जाना जाता था। 

पेले को ‘ब्लैक पर्ल’, ‘किंग ऑफ फुटबॉल’, ‘किंग पेले’ जैसे कई सारे निकनेम मिले। पेले अपने जमाने के सबसे महंगे फुटबॉलर्स में से एक थे। पले ही थे जिन्होंने ब्राजिल को तीन बार विश्वकप का ख़िताब दिलाया। 

पेले की लोकप्रियता का आलम यह था कि 1960 के दशक में नाइजीरिया के गृहयुद्ध के दौरान 48 घंटे के लिए विरोधी गुटों के बीच युद्धविराम हो गया, ताकि वे लागोस में पेले का एक मैच देख सकें।

पीएम मोदी की माँ का 100 साल की उम्र में निधन

आज दूसरी सबसे दुखद घटना थी भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माँ का निधन। पीएम मोदी की मां हीरा बा ने अहमदाबाद में आज अंतिम सांस ली। उनका निधन अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में शुक्रवार सुबह साढ़े तीन बजे हुआ। वें 100 साल की थीं। हीरा बा को मंगलवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें सांस लेने में दिक्कत थी।

हीरा बा का अंतिम संस्कार गांधीनगर के श्मशान घाट में किया गया जहां पीएम मोदी ने मां के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी। माँ के निधन के बाद पीएम मोदी ने भानुकता से  कहा- “शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम।।। मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है”। 

हीरा बा के अंतिम संस्कार के बाद पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये 7,800 करोड़ रुपये की लागत की कई परियोजनाओं को हरी झंडी दिखाई। उनके इस कर्तव्य पथ की लोग तारीफ़ करते नहीं थक रहे हैं।


भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत का भयंकर एक्सीडेंट

आज तीसरी घटना बेहद भीषण हादसे की है जो भारत और क्रिकेट से जुड़ी है। दरअसल भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत की कार का एक्सीडेंट हो गया है। जिसमें उन्हें काफी चोटें आई हैं। यह हादसा दिल्ली से रुड़की जाते समय गुरुकुल नारसन क्षेत्र में शुक्रवार तड़के हुआ। ऋषभ पंत की कार डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे के बाद उनकी कार में भीषण आग लग गई। 

हादसे के बाद पंत को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक, ऋषभ पंत के पैर में गंभीर चोट आई है। उनकी प्लास्टिक सर्जरी की जाएगी। फ़िलहाल पंत को देहरादून के मैक्स अस्पताल रेफर कर दिया गया है। 

इस दुर्घटना का एक सीसीटीवी फ़ुटेज भी सामने आया है जिसमें पंत की कार डिवाइडर से टकराती दिखाई देती है। इसके अलावा घटना का एक और वीडियो भी सामने आया है जिसमें ऋषभ पंत को बचाते हुए कुछ लोग दिख रहे है। साथ पंत चोटिल दिखाई दे रहे है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ ऋषभ पंत अपनी मर्सिडीज कार खुद चलाकर होम टाउन रूड़की जा रहे थे। इसी दौरान झपकी आई और उनकी कार डिवाइडर से टकराकर दुर्घटना ग्रस्त हो गई। 

डॉक्टर्स के मुताबिक पंत ने खुद बताया कि वह विंड स्क्रीन तोड़कर बाहर आए। इसके बाद कार में भीषण आग लग गई थी। फ़िलहाल पंत की हालत ठीक बताई जा रहा है और किसी ख़तरे कोई बात नहीं है। हालाँकि रिकवर होने में वक़्त लग सकता है।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment