Kheda Vatan Punjab Diyan: ‘खेडाँ वतन पंजाब दियाँ’ और ‘ओलम्पियन बलबीर सिंह वज़ीफ़ा स्कीम’ की शुरुआत

Published On: December 30, 2022
Follow Us



चंडीगढ़:  खेल के क्षेत्र में पंजाब की खोई हुई शान बहाल करने और फिर से राज्य को खेल के क्षेत्र में देश का अग्रणी  राज्य बनाना यही भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की प्रमुख प्राथमिकता है। सरकार के पहले बजट ने ही इस पर मोहर लगा दी, जब साल 2022-23 के लिए पिछले साल के मुकाबले खेल के बजट में 38.14 प्रतिशत वृद्धि की गई। कुल 229 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया गया। साल भर खेल के क्षेत्र में सरकार द्वारा विशेष प्रयास किए जाते रहे।  
खेल मंत्री मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने साल भर की गतिविधियों के बारे में अवगत करवाते हुए बताया कि मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशों पर विभाग द्वारा ब्लॉक से राज्य स्तर पर ‘खेडाँ वतन पंजाब दियााँ-2022’ करवाई गईं। पंजाब में पहली बार करवाई गईं इस तरह की खेलों में खिलाडिय़ों की ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाई गई। 3 लाख के करीब खिलाडिय़ों ने 29 खेलों में हिस्सा लिया, जबकि पहले करवाई जाने वाली खेलों में खिलाडिय़ों की संख्या 20 हज़ार तक नहीं पहुँचती थी। मुख्यमंत्री द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस वाले दिन 29 अगस्त को जालंधर में ख़ुद वॉलीबॉल खेल का उद्घाटन किया। ढाई महीने इस खेल महाकुंभ में विजेता रहे 9961 खिलाडिय़ों को 6.85 करोड़ रुपए की ईनामी राशि बाँटी गई।  
इस साल बरमिंघम में हुई राष्ट्रमंडल खेलों में पंजाब के 19 खिलाडिय़ों ने हॉकी, क्रिकेट, वेटलिफ्टिंग में तीन रजत और चार काँस्य पदक जीते।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment