Rishabh Pant Accident Update: पंत एक्सीडेंट पर बड़ा खुलासा, नींद झपकी से नहीं इस वजह से हुआ हादसा, जानें हादसे की असली वजह

Published On: December 31, 2022
Follow Us


Rishabh Pant Accident Update: भारतीय स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत (Rishabh Pant) एक्सीडेंट के बाद से अभी अस्पताल में हैं। पंत ने खुद के साथ हुए इस हादसे को लेकर बड़ा खुलासा किया है। अब उन्होंने हादसे का असल कारण बता दिया है। पहले उन्होंने बताया था कि नींद की झपकी आ जाने से उनके साथ यह दुर्घटना हुई थी, लेकिन अब उन्होंने सच से पर्दा हटा दिया है। 

पंत ने बताया कैसे हुआ हादसा

DDCA यानी दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के डायरेक्टर श्याम शर्मा पंत से मिलने के लिए देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में पहुंचे, जहां उन्होंने पंत से बातचीत की और इसी दौरान पंत ने हादसे के बारे में खुलासा किया।

श्याम शर्मा के मुताबिक, पंत ने बताया कि उनका एक्सीडेंट नींद की झपकी आने की वजह से नहीं, बल्कि एक गड्ढे के चलते हुआ था। श्याम शर्मा ने न्यूज़ एजेंसी से इस बात का खुलासा किया। श्याम शर्मा से जब पंत के हादसे के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस बारे में बात करते हुए बताया कि पंत ने बताया, “रात का टाइम था। कुछ गड्ढा सा गया था, जिसे बचाने के चक्कर में यह हादसा हो गया।”

लिंगमेंट के ट्रीटमेंट के लिए भेजा जा सकता है विदेश

पंत को फिलहाल कहीं शिफ्ट नहीं किया जाएगा। हालांकि, उन्हें लिगमेंट के ट्रीटमेंट के लिए लंदन जाना पड़ सकता है, इस बात का फैसला बीसीसीआई करेगी। इसके अलावा पंत को कहीं भी इधर से उधर शिफ्ट करने का फैसला भी बीसीसीआई द्वारा ही किया जाएगा। बीसीसीआई सारे डॉक्टर्स के संपर्क में बनी हुई है। 

जल्द वापसी करेंगे ऋषभ पंत

DDCA के सयुंक्त सचिव राजन मनचंदा ने बताया, “अभी तक पंत की जो रिपोर्ट्स आई हैं, उसके हिसाब से पंत को ज़्यादा गंभीर चोटें नहीं आई हैं। हमें उम्मीद है कि पंत 2 महीनें में ग्राउंड पर आ जाएंगे। DDCA के डायरेक्टर श्याम शर्मा उनसे मिलने के लिए देहरादून पहुंचे हैं और बीसीसीआई उनका बेस्ट संभव इलाज करवा रही है।” 

आपको बता दें कि शुक्रवार 30 दिसंबर को दिल्ली से रुड़की जाते समय पंत का एक्सीडेंट हो गया था। हादसे में वे बाल बाल बच गए। इतना इतना भयानक था कि गाड़ी पलटने के चंद मिनटों बाद उनकी कार जलकर राख हो गई।

हरियाणा रोडवेज़ के ड्राइवर और कंडक्टर ने बचाई जान

पंत का जब हादसा हुआ तो हरिद्वार की और से आने वाली रोडवेज़ वहाँ सबसे पहले पहुंती थी। जिसमें ड्राइवर ने तुरंत उतर कर पंत को गाड़ी से निकाला। गाड़ी से निकालने के 5 से 7 मिनट के बाद पंत की गाड़ी में आग लग गई।


कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment