Rajasthan Government New Year Gift : नए साल पर गहलोत ने मनरेगा संविदाकर्मियों को दिया बड़ा तोहफा, 5% मानदेय बढ़ाया

Published On: January 1, 2023
Follow Us

जयपुर: राजस्थान में मनरेगा के तहत काम करने वालों को नए साल पर तोहफा मिला है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत शनिवार को प्रदेश में कार्यरत संविदा कार्मिकों के मानदेय में 5 प्रतिशत की वृद्धि के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। यह वृद्धि 1 नवम्बर, 2022 से की गई है। इससे राज्य सरकार पर 4.10 करोड़ रुपए का अतिरिक्त वित्तीय भार आएगा।


आय में होगा इजाफा

गहलोत के निर्णय से योजना के अन्तर्गत राज्य में विभिन्न पदों पर कार्यरत संविदा कार्मिकों की आय बढ़ेगी और उनका जीवन स्तर और अधिक बेहतर होगा।

सीएम गहलोत ने वर्ष 2022-23 के बजट में प्रदेश के विभिन्न विभागों में कार्यरत मानदेय कर्मचारियों (जिनके मानदेय में प्रतिवर्ष वृद्धि का प्रावधान नहीं है) के मानदेय में वृद्धि के लिए घोषणा की थी।

इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना भी शुरू

राज्य सरकार द्वारा शहरी बेरोजगारों को राहत प्रदान करने के लिए इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना भी शुरू की गई है। साथ ही, मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेशवासियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के जरिए संबल प्रदान किया जा रहा है।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment