Bandra Terminus-Jodhpur Suryanagari Express Accident: पाली में बड़ा रेल हादसा, बांद्रा-जोधपुर सूर्यनगरी एक्सप्रेस की 11 डिब्बे पटरी से नीचे उतरे

Published On: January 2, 2023
Follow Us

Bandra Terminus-Jodhpur Suryanagari Express Accident: राजस्थान के पाली में बांद्रा टर्मिनस जोधपुर सूर्य नगरी एक्सप्रेस (Bandra Terminus-Jodhpur Suryanagari Express) की 11 बोगियां, सोमवार सुबह बेपटरी हो गईं। मिली जानकारी के अनुसार हादसा 3.27 बजे हुआ। उत्तर पश्चिम रेलवे के सीपीआरओ ने बताया कि ये हादसा जोधपुर डिवीजन के राजकियावास-बोमडरा सेक्शन (Rajkiawas-Bomadra section) पर बोगियां बेपटरी हो गईं। हालांकि हादसे में किसी जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।
रेलवे कर रहा मामले की निगरानी
सीपीआरओ ने बताया कि रेलवे के जयपुर हेडक्वार्टर में उत्तर पश्चिम रेलवे के जनरल मैनेजर और अन्य उच्चाधिकारी मामले की निगरानी कर रहे हैं। कई उच्चाधिकारी जल्द ही मौके पर पहुंचेंगे। 
हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए
इसके साथ ही रेलवे रेलवे द्वारा हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। उत्तर पश्चिम रेलवे के सीपीआरओ ने कहा कि  यात्री और उनके परिजन किसी भी जानकारी के लिए- 138 और 1072- पर भी संपर्क कर सकते हैं।
जोधपुर के हेल्पलाइन नंबर
0291- 2654979(1072) 
0291- 2654993(1072)
0291- 2624125
0291- 2431646

पाली मारवाड़ के हेल्पलाइन नंबर
0293- 2250324

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment