US News: एयरपोर्ट पर फंसे हजारों यात्री, सर्वर में खराबी के चलते एक हजार विमानों में देरी

Published On: January 11, 2023
Follow Us

US News Update: अमेरिका में फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) के कंप्यूटर में तकनीकी खराबी आ गई। इसके बाद यहां एयरपोर्ट पर उड़ानें बाधित हो रही हैं। यहां एयरपोर्ट पर हजारों की संख्या में यात्री फंस गए हैं। जानकारी के मुताबिक अमेरिकी समयानुसार सुबह करीब 5:30 बजे यह खराबी आई थी। जिसे ठीक किया जा रहा है। इसके चलते तकरीबन 1000 उड़ानें लेट हो गई हैं।


बैकलॉग होने से यात्री एयरपोर्ट पर फंस गए हैं। बुजुर्ग और बच्चे अधिक परेशान हो रहे हैं। अमेरिकी एजेंसियां यात्रियों के रुकने और खाने की व्यवस्था में लगी हैं। एफएए ने ट्वीट कर बताया कि वह अपने नोटिस टू एयर मिशंस सिस्टम (NOTAMS) को रिस्टोर कर रहा है। ट्वीट में कहा गया हम वैलिडेशन चेक कर रहे हैं और सिस्टम को रिलोड कर रहे हैं। इससे नेशनल एयरस्पेस सिस्टम प्रभावित हुआ है।

घरेलू उड़ान सेवाओं पर रोक

आगे एफएए द्वारा बताया गया कि तकनीकी खराबी की वजह से NOTAMS का अपडेशन प्रभावित हुआ है, जिस वजह से फ्लाइटें समय से उड़ान नहीं भर पा रही। जानकारी के मुताबिक अमेरिकी समयानुसार सुबह 9 बजे तक सभी घरेलू उड़ान सेवाओं को रोक दिया गया था। बता दें कि अमेरिका में तकनीकी गड़बड़ी की वजह से सभी उड़ान सेवाएं प्रभावित होने का भारत पर कोई असर नहीं पड़ा है। नागर विमानन महानिदेशालय ने कहा है कि भारत में सभी हवाईअड्डों पर विमानों की आवाजाही सामान्य रूप से जारी है। फिलहाल इसका भारत से अमेरिका जाने वाली फ्लाइटों पर कोई असर नहीं पड़ा है।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment