Haryana Weather Update: हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 18 जनवरी तक आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना

Published On: January 15, 2023
Follow Us

हिसार: उत्तर पश्चिमी शीत हवाओं के चलने से हरियाणा राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में रात्रि तापमान में गिरावट दर्ज हुई। 
पिछले दो दिनों से तेज ठंडी हवाएं चल रही है जिससे आज राज्य के उत्तर पश्चिम तथा दक्षिण क्षेत्र के कुछ एक जिलों में पाला भी पड़ा।   
आज 15 जनवरी को चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्विद्यालय की कृषि मौसम वेधशाला में अधिकतम तापमान अर्थात दिन का तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस  तथा न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस  दर्ज किया गया  जो इस सीजन का अब तक का सब से कम न्यूनतम रात्रि तापमान है।
18 जनवरी तक ऐसा रहेगी मौसम
हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 18 जनवरी तक आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। इस  दौरान उत्तरी व उत्तरपश्चिमी शीत हवायों के चलने की संभावना है जिससे रात्रि तापमान में और गिरावट दर्ज होने की संभावना है। इस दौरान उत्तरपश्चिमी तथा दक्षिण क्षेत्र के जिलों में कहीं कहीं पाला पड़ने की संभावना है।
इस दौरान  दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज होने की संभावना है। परंतु 19 जनवरी से पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से हवा उत्तरपश्चिमी से पूर्वी होने तथा आंशिक बादलवाई संभावित जिससे रात्रि तापमान में फिर से बढ़ोतरी दर्ज होने की संभावना है।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment