Punjab CM भगवंत मान का बड़ा फ़ैसला, ज़ीरा की शराब फैक्ट्री तुरंत प्रभाव से बंद

Published On: January 17, 2023
Follow Us


चंडीगढ़
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य के वातावरण को बचाने के लिए ज़ीरा की मालबरो शराब फैक्ट्री को तुरंत प्रभाव से बंद करने का ऐलान किया है।

यह ऐलान करते हुये मुख्यमंत्री ने स्पष्ट तौर पर कहा कि किसी भी व्यक्ति को चाहे वह कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, उसे वातावरण के साथ खिलवाड़ नहीं करने दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि जो भी राज्य सरकार की तरफ से निर्धारित नियमों का उल्लंघन करेगा, उसके साथ सख़्ती से निपटा जायेगा। भगवंत मान ने कहा कि यह फ़ैसला वातावरण माहिरों और कानूनी माहिरों के साथ विचार-विमर्श के बाद लिया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस फैक्ट्री के राज्य के वातावरण पर पड़ने वाले बुरे प्रभावों को ध्यान में रखते हुए इस प्रोजैक्ट को रद्द कर दिया गया है। भगवंत मान ने कहा कि इस फैक्ट्री से इलाके का वातावरण संतुलन बिगड़ सकता था। उन्होंने कहा कि इस फैक्ट्री के वातावरण और मानवीय जीवन पर पड़ने वाले बुरे प्रभावों को देखते हुए राज्य सरकार ने तुरंत प्रभाव से इसको रद्द करने का फ़ैसला किया है।

मुख्यमंत्री ने पंजाब को साफ़-सुथरा, हरा भरा और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए वातावरण प्रदूषण को रोकने के लिए राज्य सरकार की दृढ़ वचनबद्धता दोहराई। उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य के वातावरण के साथ खिलवाड़ करने की किसी को भी इजाज़त नहीं दी जायेगी। भगवंत मान ने कहा कि वह राज्य और यहाँ के लोगों की भलाई यकीनी बनाने के लिए हर संभव कदम उठाऐंगे।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment