IND vs NZ: रोहित शर्मा का नन्हा फैन मैदान में घुसा, हिटमैन को लगाया गले, कप्तान की फिर दिखी दरियादिली

Published On: January 21, 2023
Follow Us

नई दिल्ली: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला रायपुर में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।
भारतीय टीम की तरफ से शानदार गेंदबाजी देखने को मिली। टीम इंडिया की आक्रामक गेंदबाजी के सामने मेहमान टीम जूझती नजर आई और महज 108 रन पर ही सिमट गई। लेकिन टीम इंडिया की बल्लेबाजी आने के बाद एक शानदार मूमेंट देखने को मिला।
रोहित शर्मा ने टीम को एक शानदार शुरुआत दी। उन्होंने चौकों और छक्कों से भरी अर्धशतकीय पारी से फैंस का खूब मनोरंजन किया। वहीं, 10वें ओवर में रोहित ने एक शानदार छक्का लगा दिया। इस बीच मैदान में हिटमैन का एक नन्हा फैन मैदान में घुस गया और तेजी से भागकर रोहित के गले लगा। 
बड़े दिल वाले रोहित शर्मा ने उसे खुद से दूर नहीं किया बल्कि ग्राउंड स्टाफ ने उस बच्चे को जल्दी से हटाया। इस मूमेंट के बाद फैंस के बीच शोर मच गया। भारतीय कप्तान का बड़ा दिल देखने के बाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर फैंस उनकी तारीफ करते नजर आ रहे हैं।
इससे पहले एक बच्चे के पोछे थे आंसू
बड़ा दिल रखने वाले भारतीय कप्तान के कई बार शानदार मूमेंट वायरल होते दिखाई देते हैं। हाल ही में रोहित शर्मा ने एक छोटे बच्चे के आंसू पोछे थे। उसके बाद उसके साथ फोटो भी ली थी। जिसका वीडियो ट्विटर पर देखने को मिला था। वहीं, मैदान में भी हिटमैन अक्सर दरियादिली दिखाते नजर आते हैं।
टीम इंडिया को मिला 108 रन का टारगेट
शानदार गेंदबाजी की बदौलत टीम इंडिया को 108 रन का टारगेट मिला है। टीम इंडिया को एक शानदार शुरुआत मिल चुकी है। शुभमन गिल और रोहित शर्मा की जोड़ी ने मिलकर 70 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया सीरीज को अपने नाम करने से महज कुछ ही रन दूर है।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment