महेंद्रगढ़ में JJP के लिए Good News, कई नेता ने ज्वाइन की पार्टी, देखें लिस्ट

Published On: January 23, 2023
Follow Us

चंडीगढ़ सोमवार को महेंद्रगढ़ जिले में उस समय जननायक जनता पार्टी को और मजबूती मिली जब नवनिर्वाचित तीन जिला पार्षदब्लॉक समिति चेयरमैन सहित कई प्रमुख लोगों ने पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। दिल्ली में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने सभी को पार्टी का झंडा देकर विधिवत रूप से जेजेपी में शामिल किया और कहा कि उन्हें पार्टी में पूरा मान सम्मान मिलेगा।

पार्टी में शामिल होने वालों में प्रमुख रूप से जिला पार्षद पूनम गुर्जरजिला पार्षद मुनीपालजिला पार्षद पूनम भसईसिहमा पंचायत समिति चेयरमैन राजकुमार यादवअटेली पंचायत समिति सदस्य पूनम रातापंच धर्मचंद राता आदि शामिल हैं। पार्टी में शामिल हुए लोगों ने कहा कि उन्होंने जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटालाउपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की कार्यशैली व जेजेपी की नीतियों से प्रभावित होकर जेजेपी में शामिल होने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी जाएगीउसे वे बखूबी निभाएंगे। विदित रहे कि दक्षिण हरियाणा मे जेजेपी का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले दिनों विपरीत परिस्थिति में जिला परिषद में पार्टी जहां वाईस चेयरमैन बनाने में कामयाब रही थीवहीं नारनौल नगर परिषद चेयरमैन के चुनाव में भी जेजेपी ने तगड़ी जीत हासिल की थी। इस अवसर पर महेंद्रगढ़ से जिला प्रधान एडवोकेट तेजप्रकाशप्रदेश उपाध्यक्ष राव अभिमन्युप्रदेश सचिव अशोक सैनीनवनिर्वाचित जिला परिषद के वाइस चेयरमैन भीम सिंहजिला पार्षद सचिन आदि मौजूद रहे।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment