Panchayat Games: पंचायत खेल फिर से होंगे शुरू, 12 खेल होंगे शामिल, सीएम मनोहर लाल का ऐलान

Published On: January 23, 2023
Follow Us

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने घोषणा की है कि ग्रामीण आंचल में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए गांव, खण्ड और जिला स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए, पंचायत, पंचायत समिति और जिला परिषद इन खेलों का आयोजन करवाएंगी। इन प्रतियोगिताओं में 12 प्रकार के खेल होंगे। इसके अलावा, जिला फतेहाबाद के टोहाना उपमंडल के रसूलपुर गांव में मेडिकल कॉलेज खोलने तथा जाखल में नर्सिंग कॉलेज खोलने की भी घोषणा की।

मनोहर लाल आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 126वीं जयंती पर विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली द्वारा  गांव बिढ़ाई खेड़ा, टोहाना में आयोजित मधुर मिलन समारोह व प्रगति रैली के दौरान उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए की। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला भी उपस्थित थे। मनोहर लाल ने घोषणा करते हुए कहा कि टोहानावासियों को आज कुल 580 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी है। इनमें से  272 करोड़ रुपये की योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया गया है। उन्होंने कहा कि राजकीय महाविद्यालय, टोहाना को शहर की सीमा से बाहर स्थापित करने की घोषणा करते हुऐ कहा कि जहां कहीं भी 15-20 एकड़ जमीन उपलब्ध होगी, वहां कॉलेज स्थापित किया जाएगा।

मनोहर लाल ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस को नमन करते हुए कहा कि आज उनके व उनके जैसे अनेकों स्वतंत्रता सेनानियों की बदौलत आज हम आजाद देश में खुली हवा में सांस ले रहे हैं। वो समय अलग था जब देश के लिए मरने की आवश्यकता थी लेकिन आज के समय में देश के लिए जीने की आवश्यकता थी। उन्होंने कहा कि विकास के साथ साथ हमने लोगों के सामाजिक व आर्थिक स्तर को ऊंचा उठाने के लिए हरियाणा एक हरियाणवी एक के मूलमंत्र पर चलते हुए कई कार्य किए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायत तीसरी सरकार होती है और इन स्थाई सरकारों को हमने कई अधिकर दिए हैं। पिछली सरकारों ने तो पंचायतों को अधिकार नहीं दिए, लेकिन हमारी सरकार ने पंचायतों को विकास कार्य अपने आप कराने का अधिकार दिया है। पैसा पंचायतों का है, जैसे चाहे खर्च करो। प्रस्ताव पारित करें और पने क्षेत्र में विकास कार्य करवाएं। आगे भी अधिकार बढ़ाना होगा या पैसा बढ़ाना होगा, तो जैसे ही मांग आएगी, बढ़ा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने का पैमाना बनाया है। जनता भी पारदर्शिता आने से खुश है। उन्होंने कहा कि गांवों में विकास कार्य तो हो जाते हैं लेकिन उनकी संभाल करने के लिए सरपंचों के सहयोग से सेवानिवृत लोगों को मिलाकर संभाल करें।  

 

मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से अपील की कि अपने गांव में नशे की समस्या को खत्म करने के लिए  एकजुट हों। उन्होंने कहा कि 2014 में जनता के जीवन को सुलभ बनाने के लिए व्यवस्था परिवर्तन के कई काम किए हैं। सीएम विंडो से लेकर ट्रांसफर पॉलिसी बनाई है। अब इस नीति में ट्रांसफर के लिए पहले महिलाओं को प्राथमिकता देंगे ताकि उन्हें नजदीक के स्टेशन मिलें।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment