MP News: 50 हजार पर ब्याज लगाकर सूदखोर मांग रहा था 4 लाख, परेशान हो, परिवार के मुखिया ने लगाई फांसी

Published On: January 24, 2023
Follow Us

शहडोल: मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के मुख्यालय स्थित थाना कोतवाली अंतर्गत सूदखोरी से परेशान होकर एक पिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक के बच्चो ने आरोप लगाया है की पड़ोस में रहने वाले लोगो ने पिता को इतना परेशान किया कि दबाव में आकर खुदखुशी कर ली।  
मृतक ने पडोसी से 50 हज़ार रुपये उधार लिए थे जिसके बदले में पडोशी श्यामसुन्दर 3 लाख रुपये मांग रहा था। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
मृतक के बच्चों का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले श्याम सुंदर ने उनके पिता को 50 हाजर रुपए ब्याज पर रकम दिया था। ब्याज लगाकर 3 से 4 लाख रुपए बना लिया था। जिसके लिए आए दिन घर पर आकर धमकी देता था, जिससे परेशान होकर पिता बिंदेश ने फांसी पर झूल कर जान दे दी।
इस मामले में नवागत कोतवाली प्रभारी योगेंद्र सिंह परिहार ने बताया है कि बिंदेश की सुसाइड किए जाने को लेकर परिजनों ने पड़ोसी पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। विवेचना बाद आए तथ्यों के आधार पर मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी श्यामसुंदर गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके विरुद्ध धारा 306, ॠण संरक्षण अधिनियम की धारा 4 और एसटी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment