India vs New Zealand 3rd T20I: शुभमन गिल का तूफान, 6, 6, 6, 6, 6, 6, 6… किया ये कारनामा

Published On: February 1, 2023
Follow Us

India vs New Zealand 3rd T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद में खेले जा रहे तीसरे टी20 में शुभमन गिल छा गए। उन्होंने बल्ले से कहर बरपाया और तूफानी शतक ठोक दिया। शुभमन गिल की 126 रनों की पारी पर दर्शक झूम उठे। गिल ने आज दर्शकों का खूब मनोरंज किया और मैदान के हर कौने में गेंद को भेजा। गिल के बल्ले से एक से बढ़कर एक शॉट निकले। इस दौरान उन्होंने कुल 7 छक्के ठोके।

गिल ने बनाए नाबाद 126 रन

भारत के लिए शुभमन गिल ने (नाबाद 126 रन) की तूफानी पारी खेली। गिल सीरीज के पहले दो मुकाबलों में फ्लॉप रहे थे, लेकिन तीसरे मैच में उन्होंने आक्रामक रूप दिखाया और 63 गेंदों का सामना करते हुए 126 रन ठोक डाले। इस दौरान गिल ने 12 चौके और 7 छक्के जमाए।

भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरे टी20 का स्कोरकार्ड

टीम इंडिया ने 20 ओवर के बाद 234 रन बनाए हैं। न्यूजीलैंड को यह मुकाबला जीतने के लिए 235 रन बनाने होंगे। भारत के लिए शुभमन गिल ने 126, राहुल त्रिपाठी ने 44 और कप्तान हार्दिक पांड्या ने 30 रनों का योगदान दिया।

दोनों टीमों की प्लेइँग 11

न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन)- फिन एलेन, डेवोन कॉनवे (डब्ल्यू), मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, बेन लिस्टर, ब्लेयर टिकनर।

भारत (प्लेइंग इलेवन)- शुभमन गिल, इशान किशन (डब्ल्यू), राहुल त्रिपाठी, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (सी), दीपक हुड्डा, वाशिंगटन सुंदर, शिवम मावी, कुलदीप यादव, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment